‘आवारापन’ फिल्म, जो एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है। अब अपने सीक्वल ‘आवारापन 2’ के साथ लौट रही है और यह इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के अपने मशहूर किरदार में नजर आएंगे, जो जमीर वाला एक हिटमैन है। ‘आवारापन 2’ में दो पुराने गाने भी शामिल हैं, जो ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’। ‘आवारापन’ के साउंडट्रैक का हिस्सा रहे ये दोनों गाने 2007 में सुपरहिट हुए थे। अब इनके ओरिजिनल गीतकार सईद कादरी इन्हें फिर से रीक्रिएट कर रहे हैं और मिथुन इनका संगीत दे रहे हैं। इन हिट गानों को दोबारा बनाने की जिम्मेदारी के बारे में सईद कादरी ने खुलकर बात की है।

सईद कादरी को क्यों शर्मिंदा होना पड़ता?

‘आवारापन’ के गाने लोगों के दिलों में आज भी एक खास जगह रखते हैं और सीक्वल के लिए उन्हें दोबारा बनाना गीतकार सईद कादरी के लिए आसान काम नहीं था। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, सईद कादरी ने कहा कि ओरिजिनल गानों की लोकप्रियता के कारण उन पर काफी दबाव था। सईद कादरी ने आगे कहा कि एक बार जब कोई आर्टिस्ट किसी खास तरह के काम के लिए जाना जाने लगता है तो उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। उनके लिए यही उम्मीद गानों को ईमानदारी से और अच्छा बनाने के लिए होती है। उन्होंने कहा:

‘हां ये जरूर महसूस हुआ कि पहले गानों को बहुत प्यार मिला है तो कम से कम इस बार सुनने वालों के सामने शर्मिंदा नहीं होना पड़े। जब आप एक ब्रांड बन जाते हैं तो लोग उम्मीद करते हैं कि आप जो भी काम करेंगे वह बेहतर होगा। तब यह आपको दिल से और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करता है। बाकी बस यही चाह है कि जो मेरा सुनने वाला है जो मुझे प्यार करता है जो मेरा चाहने वाला है। उसके चेहरे पे शिकन नहीं आनी चाहिए कि भाई क्या लिखा है।’

आवारापन म्यूजिक पर सईद कादरी ने की बात

गीतकार ने पहली ‘आवारापन’ को मिले रिस्पॉन्स पर भी बात की। इसके म्यूजिक को तो ऑडियंस मिली, लेकिन फिल्म को आज जैसा प्यार मिलने में समय लगा। सईद क़ादरी ने माना कि शुरुआती रिस्पॉन्स से टीम निराश हुई थी। हालांकि, उन्हें अपने काम पर भरोसा था। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म को धीरे-धीरे ऑडियंस मिली और देखने वाले इमरान हाशमी के किरदार और गानों से जुड़ने लगे। उन्होंने बताया:

‘हम उस समय निराश थे। हमें इस बात का संतोष था कि हम सबने मिलकर बहुत ईमानदारी से काम किया। इसलिए हमें पता था कि एक दिन हमारी मेहनत जरूर रंग लाएगी। कुछ चीजें कई बार वक्त लेती हैं, थोड़ा सा है। पर यह नहीं कहूंगा कि थोड़ा मन उदास नहीं था।’

आवारापन 2 की रिलीज डेट

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पटानी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की हैं। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें – तूफानी अंदाज में आया ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर, बदले की आग में लौटे इमरान हाशमी, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment