Realme GT2 Pro Launch and Price: 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 का आयोजन हो रहा है. इस कांग्रेस में तमाम मोबाइल फोन लॉन्च किए जाएंगे. चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी भी इस इवेंट में कई डिवाइस लॉन्च करने जा रही है. मोबाइल कांग्रेस में रियलमी अपने दो नए स्मार्टफोन Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro की ग्लोबली लॉन्चिंग कर रही है. रियलमी का दावा है कि वह दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला स्मार्टफोन (Realme Fastest Charging Smartphone) लेकर आ रहा है.

रियलमी ने बीते साल दिसंबर में प्रीमियम फ्लैगशिप रियलमी जीटी 2 प्रो के फर्स्ट ऑफिशियल लुक को पेश किया था. रियलमी ने घोषणा की थी कि Realme GT 2 Pro तीन फीचर्स के साथ आएगा जिन्हें डिजाइन, कैमरा और कम्युनिकेशन से संबंधित “दुनिया का पहला इनोवेशन” माना जा सकता है. यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फोन बायो-बेस्ड पॉलीमर डिजाइन वाला दुनिया का पहला फोन है.

यह भी पढ़ें- Nokia ने लॉन्च की लैपटॉप नई रेंज, 8GB RAM के साथ देखें फीचर की डिटेल

लॉन्चिंग से पहले ही रियलमी के नए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं. अलग-अलग टिप्सर इन फोन की अलग-अलग जानकारी लीक कर रहे हैं.

LTPO ओएलईडी डिस्प्ले
Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन 6.7 इंच LTPO ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आएगा. यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड होगा. फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा. इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी.

Realme GT2 Pro Smartphone, Realme GT2 specifications, Realme GT2 Pro specifications, Realme Mobile Phone Price List,

क्या होगी कीमत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं जानकारी के मुताबिक, Realme GT 2 को दो वैरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज और 12GB + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा. पहले वैरिएंट की कीमत लगभग 45,000 रुपये और दूसरे वैरिएंट की कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है. यह फोन दो रंग पेपर वाइट और पेपर ग्रीन में पेश किया जा सकता है.

Realme GT 2 Pro Launch Date, Realme Smartphone Price in India, Realme Mobile Phone Price in India,

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को एक ही वैरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज में लॉन्‍च किया जाएगा. इस फोन की कीमत लगभग 66,600 रुपये हो सकती है. यह फोन दो रंगों में लॉन्च किया जा सकता है.

हालांकि कंपनी की तरह से दोनों की फोन के बारे में किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि Realme GT 2 Pro के डिजाइन को Realme के डिज़ाइन स्टूडियो और जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukusawa द्वारा डेवलप किया गया है.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Realme, Smartphone



Source link

Write A Comment