होमफोटोलाइफ़फूड

इस मंगौड़े के आगे बड़े-बड़े स्नैक्स फेल, दूर-दूर से पैक कराकर ले जाते हैं लोग

Last Updated:

बारिश की बूंदों के साथ अगर गरमा-गरम और कुरकुरे दाल के मंगौड़े मिल जाएं, तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दाल के मंगौड़े का ऐसा ही खास स्वाद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. घंटाघर के पास करीब 65 साल से एक परिवार इस पारंपरिक स्नैक को तैयार कर रहा है. छिलके वाली मूंग दाल को भिगोकर पीसा जाता है, फिर इसमें घर पर तैयार किए गए मसाले मिलाकर सरसों के तेल में मंगौड़े तले जाते हैं. यही पारंपरिक स्वाद आज फिरोजाबाद के साथ आसपास के शहरों के लोगों को भी अपनी ओर खींच रहा है.

फिरोजाबाद: बारिश के मौसम में दाल के मंगौड़े कई लोगों को पसंद आते हैं बरसात में इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दाल के मंगौड़े काफी प्रसिद्ध हैं, जिन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. ये मंगौड़े शुद्ध तेल और मसालों से तैयार किए जाते हैं. फिरोजाबाद में दाल के मंगौड़े बनाने के लिए दाल को पीसकर उसमें मसाले मिलाए जाते हैं. शाम होते ही इन मंगौड़ों को खाने के लिए ठेले पर लोगों की भीड़ लग जाती है.

घंटाघर के पास त्रिलोकीनाथ मंगौड़े के नाम से ठेला लगाने वाले पवन ने बताया कि उनके पिता ने यह काम शुरू किया था. अब उनके बेटे भी इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं.

पिछले लगभग 65 सालों से उनके यहां दाल के मंगौड़े बनाकर बेचे जा रहे हैं, जिसके कारण ये दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं. इन मंगौड़ों को शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से ग्राहक आते हैं. आइए जानते हैं कि त्रिलोकीनाथ कैसे इस दाल के मंगौड़े तैयार करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले छिलके वाली मूंग की दाल को भिगोया जाता है. फिर दाल को पीसकर पेस्ट बनाया जाता है. इसमें मिलाए जाने वाले मसाले भी घर पर ही पीसे जाते हैं. इसके बाद शुद्ध सरसों के तेल को गर्म करके उसमें दाल के मंगौड़े तैयार किए जाते हैं. बढ़ती मांग और कीमत फिरोजाबाद में इन दाल के मंगौड़ों की शुरुआत चार रुपये प्रति किलो से हुई थी.

अब ये मंगौड़े 300 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो में बेचे जा रहे हैं. फिरोजाबाद के अलावा आसपास के शहरों में भी इनकी मांग है. लोग दूर-दूर से यहां से मंगौड़े पैक कराकर ले जाते हैं. ये मंगौड़े पनीर के साथ भी तैयार किए जा रहे हैं.

फिरोजाबाद में मिलने वाले इस दाल के मंगौड़ो की शुरुआत सिर्फ चार रुपए प्रति किलो से हुई थी, लेकिन अब इन दाल के मंगौड़ो को तीन सौ रुपए से लेकर पांच सौ रुपए प्रति किलो में बेचा जा रहा है. वहीं इन दाल के मंगौडों की डिमांड फिरोजाबाद के अलावा आसपास के शहरो में भी है. काफी दूर-दूर से लोग यहां दाल के मंगौड़ो को पैक कराकर ले जाते हैं. पनीर के साथ भी ये मंगौड़े तैयार किए जा रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment