फिश करी एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी डिश है, लेकिन बहुत से लोग इसे खाने से इसलिए बचते हैं क्योंकि इसमें छोटे-छोटे कांटे होने का डर रहता है. अगर आप बिना टेंशन के “कांटे-फ्री” फिश करी खाना चाहते हैं, तो सही फिश चुनना और सही तरीके से बनाना बहुत जरूरी है. साथ ही इसे टेस्टी कैसे बनाना है, इसे भी स्टेप-टू-स्टेप जान लें…

सबसे पहले तो सही फिश चुनना सबसे जरूरी स्टेप है. अगर आप चाहते हैं कि करी में कांटे न हों, तो शुरुआत ही सही फिश से करनी होगी. इसके लिए बासा फिलेट सबसे सही सिलेक्शन होगा. यह लगभग बिना कांटे वाली फिश होती है. तिलापिया फिलेट भी अच्छा ऑप्शन है. अगर रोहू लेते हैं तो बड़ा कट लें और अच्छे से साफ करवाएं.

कांटे-फ्री बनाने की आसान ट्रिक
मछली को साफ करने के बाद हाथ से अच्छे से चेक करें कि कोई छोटा कांटा तो नहीं बचा. आप चाहें तो किचन ट्वीजर से छोटे कांटे निकाल सकते हैं. ज्यादा बेहतर होगा कि मछली वाले से ही बोल दें कि बोन कम करके कट दे.

जरूरी सामग्री
फिश (बासा/तिलापिया/रोहू फिलेट)
प्याज – 2 बारीक कटे हुए
टमाटर – 2 (पेस्ट बना लें)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1–2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
सरसों का तेल – 2–3 चम्मच
गरम मसाला – थोड़ा सा
पानी – जरूरत अनुसार
हरा धनिया – सजावट के लिए

रेसिपी को कुक करने की टिप्स

फिश को अच्छे से धोकर उसमें हल्दी और नमक लगाकर 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे उसकी गंध कम हो जाती है और स्वाद भी अच्छा आता है.

अब हल्का फ्राई करें. इसके लिए एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और फिश के टुकड़ों को हल्का गोल्डन फ्राई कर लें. इससे फिश टूटती नहीं है और स्वाद बढ़ जाता है.

अब मसाला तैयार करें. इसके लिए उसी तेल में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन डालें और कच्चापन खत्म होने तक पकाएं. इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए.

अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं ताकि कच्ची महक खत्म हो जाए.

अब पानी डालकर ग्रेवी बनाएं और उसमें फ्राई की हुई फिश डाल दें. इसे धीमी आंच पर 8–10 मिनट तक पकने दें. फिश को ज्यादा चलाने से बचें. फिनिशिंग टच के लिए गरम मसाला और हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.

स्वाद बढ़ाने के टिप्स
सरसों का तेल फिश करी का असली स्वाद लाता है. लहसुन और प्याज को अच्छे से भूनना जरूरी है. हल्का खट्टा स्वाद चाहिए तो नींबू रस डाल सकते हैं. हमेशा फिलेट फिश चुनें ताकि कांटे की परेशानी न हो.



Source link

Write A Comment