पूर्वी दिल्ली में सरेआम चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मंडावली इलाके में 10 सितंबर की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक की पहचान वंश के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ हत्या के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी है।

रात करीब 8 बजे हुआ हमला

अधिकारियों के मुताबिक, 10 सितंबर 2026, गुरुवार की रात करीब 8 बजे ईस्ट दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र में वंश पर दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इलाज मिलने से पहले ही मौत

वंश को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में छानबीन की।

आरोपियों से पूछताछ जारी

दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल की जांच की जा रही है, ताकि हत्या से पहले और बाद में हुई घटनाओं की पूरी कड़ी को समझा जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

धुबी घाट इलाके में आपसी विवाद में चला चाकू

इससे पहले एक अन्य घटना में दिल्ली के धुबी घाट इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, शिवम अपने दोस्त शिवम चौहान (23) और शिव कुमार गौतम के साथ मौजूद था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई और शिवम चौहान ने शिवम माथुर के सीने और पेट पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल शिवम को शिव कुमार गौतम LNJP अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को गिरफ्तार कर लिया।  मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ेंः BRICS समिट के बीच दिल्ली में रविवार को कितने बजे से चलेगी मेट्रो? DMRC ने जारी किया टाइम टेबल





Source link

Write A Comment