Last Updated:
Laung Lata Recipe: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज स्थित ‘सूरज स्वीट हाउस’ की प्रसिद्ध मिठाई ‘लौंग लता’ पूरे पूर्वांचल में धूम मचा रही है. खोया, मैदा और चाशनी के अद्भुत संगम से तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई अपने खस्तापन और लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती है. आजमगढ़, वाराणसी और लखनऊ के मुसाफिर भी मात्र ₹12 की इस गर्मागर्म मिठाई के दीवाने हैं.
उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र अपने अनूठे खान-पान और लाजवाब स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसी पूर्वांचल के मऊ जनपद में इन दिनों एक ऐसी मिठाई धूम मचा रही है, जिसका स्वाद चखने के बाद लोग उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाते हैं. खोया और मैदा के बेहतरीन जुगलबंदी से तैयार होने वाली पारंपरिक मिठाई ‘लौंग लता’ मऊ के लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. खस्तापन, खोए की मिठास और चाशनी का अद्भुत संगम समेटे इस मिठाई की खासियत यह है कि यह कई दिनों तक खराब नहीं होती.
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज पर स्थित सूरज स्वीट हाउस की लौंग लता इन दिनों मऊ में काफी धूम मचा रही है. उनके यहां यह अलग ही तरीके से बनाई जाती है, जिसके वजह से लोग इसे काफी पसंद करते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध का खोवा जलाया जाता है और खोवा जलाने के बाद मैदा को अच्छे से लगभग 30 मिनट तक मिक्स किया जाता है. मैदा मिक्स होने के बाद कुछ देर तक इसे फूलने के लिए छोड़ दिया जाता है.
मैदा जब तैयार हो जाता है तो इसे लंबे आकार में लौंग लता बनाने के लिए तैयार किया जाता है और उसके बाद इसमें खोवा डालकर इसे लौंग लता का रूप दिया जाता है. और जब यह लौंग लता का आकार तैयार हो जाता है तो इसे गरम तेल में तब तक गर्म किया जाता है जब तक यह लाल आकार का ना हो जाए. जब यह लाल हो जाता है तब इसे कड़ाई से बाहर निकाल दिया जाता है और कुछ देर तक ठंडा होने के लिए बाहर ही रख दिया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लौंग लता को मीठा करने के लिए चीनी की चाशनी बनाई जाती है. चाशनी बनाने के लिए चीनी को और पानी को कढ़ाई में डालकर उसे तब तक पकाया जाता है जब तक वह पानी के आकार का ना हो जाए. जब चीनी और पानी मिक्स होकर पानी का आकार हो जाता है तब उसे ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है. जब यह हल्का सा गर्म हो जाता है तब इसमें तला हुआ लौंग लता लाकर इस चाशनी में डाल दिया जाता है.
लौंग लता जब चाशनी को अच्छे से सोख लेता है तब इसे निकाल कर बाहर प्लेट में रख दिया जाता है और अब यह खाने लायक तैयार हो जाता है, इसके बाद इसे लोग खाते हैं. यह लौंग लता इतना स्वादिष्ट होता है कि इसमें मीठा, खोवा और खस्ता तीनों का स्वाद आता है. इस वजह से लोग इस लौंग लता को काफी पसंद करते हैं और इसे बड़े ही मन से खाते हैं. क्योंकि ऐसी लौंग लता मिठाई में एक साथ तीन स्वाद मिलते हैं, यही वजह है कि मऊ में यह लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है.
लौंग लता मिठाई मऊ जनपद में तो कई जगह बनाई जाती है, लेकिन मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज पर मिलने वाली सूरज स्वीट हाउस की यह लौंग लता काफी लोगों को पसंद आ रही है. क्योंकि यह लौंग लता अलग ही तरीके से बनाया जाता है, जिससे लोगों को काफी पसंद आ रहा है. क्योंकि अलग रेसिपी होने की वजह से इस मिठाई में स्वाद बढ़ जाता है, जिससे इसे लोग काफी पसंद करते हैं.
मऊ में मिलने वाला यह लौंग लता सिर्फ मऊ में ही नहीं, बल्कि रोडवेज बस से उतरने वाले आजमगढ़, वाराणसी, लखनऊ, गाजीपुर समेत अन्य जनपद के लोग भी इसे खाते हैं और पैक करा कर ले जाते हैं. क्योंकि सूरज की दुकान पर मिलने वाले लौंग लता को जो एक बार खा लेता है, वह बार-बार खाने पर मजबूर हो जाता है. स्वाद ऐसा होता है कि जो एक बार इनके लौंग लता को खा ले, वह लौंग लता खाने के साथ-साथ उंगली चाटने पर मजबूर हो जाता है.
मऊ में मिलने वाले इस लौंग लता की अगर बात करें कीमत की तो यह ₹12 पीस मिलता है. और सूरज की दुकान पर गर्म कड़ाई से निकलता है और प्लेट में रखते ही समाप्त हो जाता है. क्योंकि इनके यहां लौंग लता गर्म ही लोगों को दिया जाता है, ठंडा लौंग लता नहीं दिया जाता है. यही वजह है कि उनके यहां की लौंग लता को लोग काफी पसंद करते हैं और खाने के साथ-साथ घर भी पैक करा कर लेकर जाते हैं. क्योंकि यह अलग ही तरीके से बनाया जाता है और इसका अलग ही स्वाद होता है.