Last Updated:

लखीमपुर खीरी के लोहिया भवन के पास पिछले 20 सालों से पप्पू की लिट्टी-चोखा लोगों के बीच खास पहचान बनाए हुए है. गोबर के उपलों की आग पर पकी लिट्टी और देसी घी के साथ परोसा जाने वाला चोखा दूर-दूर से लोगों को अपनी ओर खींचता है. ₹30 की प्लेट में दो लिट्टी, चोखा, अचार और सलाद के साथ मिलने वाला यह देसी स्वाद सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों की भीड़ जुटाए रहता है.

लखीमपुर खीरी. लिट्टी चोखा बड़े चाव से खाया जाता है बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी लिट्टी चोखा के दीवाने रहते हैं. अगर आप भी लखीमपुर खीरी में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा का आनंद लेना चाहते हैं. तो आज हम फेमस लिट्टी चोखा के स्टॉल के बारे में बताने जा रहे हैं जो करीब 20 साल से भी ज्यादा समय से लखीमपुर शहर के लोहिया भवन के पास खास तरीके से लिट्टी को बनाते हैं. कचहरी परिसर में आने वाले लोगों के साथ-साथ शहर के भी लोग इनकी लिट्टी चोखा को खाना बेहद पसंद करते हैं.  लिट्टी विक्रेता पप्पू ने बातचीत करते हुए बताया लिट्टी बनाने की प्रक्रिया बेहद खास होती है, सबसे पहले बेसन, गेहूं के आटे के साथ साथ सत्तू को मिलकर लिट्टी बनाने के लिए इस आटे को तैयार किया जाता है. खास तरीके से चोखा को तैयार किया जाता है सबसे पहले बैंगन, आलू-टमाटर हरी मिर्च हरी धनिया, जीरा पाउडर, विभिन्न प्रकार की मसालों को मिलाकर खास तरीके से चोखा तैयार किया जाता है. इस लिट्टी चोखा के दीवाने काफी दूर-दूर से स्वाद के लिए ही आते हैं.

स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं

उसके बाद लिट्टी को आग पर पकाया जाता है, वही लिट्टी चोखा विक्रेता पप्पू ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से हम लगातार गोबर के उपलों से आग को तैयार करते हैं. फिर उसी में लिट्टी को पकाया जाता है जिससे खास तरीके से लिट्टी पक जाती है. उसके बाद ग्राहकों को देसी घी के साथ लिट्टी चोखा दिया जाता है और स्वाद भी बेहतर आता है. लिट्टी विक्रेता पप्पू ने बताया की शुरुआत में ₹10 में दो लिट्टी और चोखा मिलता था, वही बदलते समय के साथ-साथ महंगाई के कारण अब ₹30 की प्लेट हो गई है जिसमें दो लिट्टी के साथ चोखा और आचार और सलाद दी जाती है. स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है काफी दूर-दूर से लोग लिट्टी चोखा का स्वाद लेने के लिए आते हैं. लोगों की भीड़ भी लगी रहती है.  हर दिन 150 से लेकर 200 लिट्टी की खपत हो जाती है सुबह 9 बजे से लेकर शाम करीब 6:00 तक खुली रहती है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment