Poha Suji Recipe: हर घर में सुबह का समय सबसे ज्यादा भागदौड़ वाला होता है. कभी ऑफिस की जल्दी होती है तो कभी बच्चों के टिफिन की चिंता, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए और हेल्दी भी हो. ज्यादातर लोग ऐसे समय में वही पुराना पोहा, ब्रेड या पराठा बना लेते हैं, लेकिन रोज एक जैसा खाना खाते खाते बोरियत होने लगती है. अगर आप भी कुछ नया और आसान ट्राई करना चाहते हैं, तो पोहा, सूजी और दही का यह कॉम्बिनेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट है.

यह नाश्ता ना सिर्फ हल्का और पचने में आसान होता है, बल्कि स्वाद में भी इतना अच्छा लगता है कि हर कोई बार बार मांगता है. खास बात यह है कि इसमें तेल बहुत कम लगता है और इसे भाप में पकाया जाता है, जिससे यह और भी ज्यादा हेल्दी बन जाता है.

पोहा, सूजी और दही का कमाल कॉम्बिनेशन
इस रेसिपी की सबसे खास बात है इसका सिंपल और देसी कॉम्बिनेशन. एक कप पोहे को अच्छी तरह धोकर नरम कर लें. इसके बाद इसमें एक चौथाई कप सूजी और आधा कप ताजा दही मिलाएं. सूजी इस मिश्रण को बांधने का काम करती है, जिससे टिक्कियां आसानी से बन जाती हैं. वहीं दही इसमें हल्की खटास और सॉफ्टनेस लाता है. यह तीनों चीजें मिलकर एक ऐसा बेस तैयार करती हैं जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है. दही और पोहे का मेल पेट के लिए हल्का होता है और पाचन में भी आसान होता है.

रेस्टिंग टाइम से आता है स्पंजी टेक्सचर
बहुत से लोग इस स्टेप को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही इस रेसिपी की असली जान है. जब आप पोहा, सूजी और दही का मिश्रण बना लें, तो उसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इस दौरान सूजी दही और पोहे की नमी को सोख लेती है और फूल जाती है. जब आप इसे दोबारा मिलाएंगे, तो यह एक नरम आटे जैसा बन जाएगा. यही टेक्सचर बाद में बाइट्स को अंदर से स्पंजी और बाहर से स्मूद बनाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

साधारण मसालों से बढ़ाएं स्वाद
मिश्रण तैयार होने के बाद इसमें नमक, थोड़े से काले तिल और बारीक कटा हरा धनिया डालें. काले तिल इस डिश में हल्का सा क्रंच लाते हैं और देखने में भी अच्छे लगते हैं. हरा धनिया इसमें ताजगी और खुशबू जोड़ता है. इन सबको अच्छे से मिलाकर छोटे छोटे बॉल्स या टिक्कियां बना लें. यह स्टेप बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती.

भाप में पकाने से बनता है हेल्दी नाश्ता
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें तलने की जरूरत नहीं होती. आप इन तैयार टिक्कियों को स्टीमर में रखकर 10 मिनट तक भाप में पकाएं. इससे यह बाइट्स अंदर से नरम और हल्के बनते हैं. भाप में पकने के कारण इसमें तेल की जरूरत नहीं होती, जिससे यह हेल्थ के लिए और भी बेहतर बन जाता है. यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो वजन कम करना चाहते हैं या हल्का खाना पसंद करते हैं.

राई और करी पत्ते का तड़का देगा शानदार स्वाद
स्टीम करने के बाद यह बाइट्स तैयार हो जाती हैं, लेकिन असली मजा तब आता है जब इसमें तड़का लगाया जाता है. एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें राई, सफेद तिल, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. जब यह सब चटकने लगे, तो स्टीम किए हुए बाइट्स डालकर हल्का सा भून लें. इससे बाहर से हल्की कुरकुराहट आती है और स्वाद भी बढ़ जाता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment