Last Updated:
Delhi Laxmi Nagar Chai Dukan: दिल्ली में यूं तो तमाम चाय की दुकानें हैं, लेकिन लक्ष्मी नगर ऐसा इलाका है, जो स्टूडेंट का हब है. यहां सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स रहते हैं और इन स्टूडेंट्स की या यूं कहे जेन- जी की सबसे पसंदीदा चाय की टपरी ही है. जहां पर वो अपने दोस्तों के साथ बैठकर गप्पे लड़ाते हैं और चाय का स्वाद लेते हैं. इन चाय की टपरी का स्वाद भी एकदम लाजवाब होता है.
वैसे तो स्टूडेंट की सबसे पसंदीदा चाय की कई दुकान लक्ष्मी नगर में है. इस दुकान का नाम ही ‘चाय दुकान’ है. इस चाय को बनाने वाले को लोग चाय वाले भैया कहते हैं. इन्होंने छोटी सी जगह में कुल्हड़, कप चाय से लेकर आम पन्ना और छाछ तक बेचते हैं. स्टूडेंट के बीच में वह काफी पॉपुलर भी हैं. कीमत सिर्फ 13 रुपए से उनके यहां चाय की शुरू हो जाती है. उनके यहां चाय कई प्रकार की मिलती है. मेट्रो स्टेशन से उतरते ही इनकी चाय की दुकान पड़ती है, इसीलिए स्टूडेंट हो या फिर ऑफिस में काम करने वाले लोग इनकी चाय हर कोई पीता है. यहां का स्वाद लाजवाब है.
लक्ष्मी नगर की इस चाय की टपरी की खासियत यह है कि यहां पर आपको केसर चाय, मसाला चाय, शहद की चाय के साथ ही ब्लैक टी और कॉफी भी कई तरह की मिलती है. स्टूडेंट हब होने की वजह से इस पूरे इलाके में चाय की दुकानों को बेहद सस्ता रखा गया है. कीमत की बात करें तो सिर्फ 17 रुपए से लेकर 13 रुपए में आपको अच्छी कड़क चाय मिल जाती है, इसलिए स्टूडेंट सबसे ज्यादा इन चाय की दुकानों पर ही आपको मिलेंगे. खास तौर पर मेट्रो स्टेशन के आसपास की चाय की दुकान काफी मशहूर है और उनकी सजावट भी स्टूडेंट के हिसाब से ही की गई है.
इन चाय की दुकानों में आपको एक रॉयल्टी भी मिलेगी जो 10 रुपए से शुरू होती है. यहां पर 10, 20, 25 और 40 रुपए तक की चाय मिलती है. रॉयल चाय अगर आप पियेंग पीकर इसके दीवाने हो जाएंगे. क्योंकि इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. यही वजह है की लक्ष्मी नगर में सबसे ज्यादा चाय और कॉफ़ी की दुकान है. इसके बाद फास्ट फूड की दुकानें हैं और यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ स्टूडेंट की ही रहती है. छात्र हों या फिर छात्राएं कोचिंग जाने से लेकर कोचिंग छूटने पर सबसे पहले दिन की शुरुआत उनकी इन चाय की दुकानों से ही होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यही नहीं, जो लेमन टी और शहद की चाय बाहर की दुकानों पर बेहद महंगी मिलती है. वो यहां पर मात्र 25 रुपए में मिल जाती है, स्टूडेंट यहां काफी आते हैं यहां पर आपको चाय की सबसे ज्यादा वैरायटी मिलेगी. स्टूडेंट के लिए यहां पर चाय के साथ-साथ सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए हैं. यानी कुल मिलाकर चाय की दुकानों पर भी माहौल स्टूडेंट के मन मुताबिक ही बनाया गया है. ताकि स्टूडेंट्स पियें और जब वो यहां पर बैठे तो उनको एक माहौल भी अपनी उम्र जैसा ही मिले. यहां की चाय की दुकानें पूरी दिल्ली में मशहूर हैं.
अगर आप भी कुल्हड़ चाय के शौकीन हैं तो लक्ष्मी नगर की चाय की दुकानों पर जाना ना भूले क्योंकि यहां पर आपको चाय की जितनी वैरायटी मिल जाएगी उतना पूरे दिल्ली एनसीआर में कहीं नहीं मिलेगी. पॉकेट फ्रेंडली चाय पीने के शौकीन हैं तो यहां पर 13 रुपए की चाय भी मिलती है और 10 रुपए की चाय भी मिलती है. यहां की खास बात यह है कि 10 रुपए का कुल्हड़ भी आपको मिल जाएगा और 13 रुपए का कुल्हड़ भी मिलेगा. जबकि बाकी दुकानों पर कुल्हड़ चाय की शुरुआत 50 रूपये से होती है, इसलिए लक्ष्मी नगर चाय और स्टूडेंट दोनों का हब कहा जाता है.
लक्ष्मी नगर में एक नहीं, बल्कि जहां तक आपकी नजरें जाएंगी, वहां पर चाय की दुकान ही मिलेगी. यह चाय की दुकानों की सुबह स्टूडेंट की गपशप के साथ होती है और शाम भी स्टूडेंट की बातचीत के साथ ही होती है. यही वजह है की लक्ष्मी नगर की जो चाय की दुकान है. वो सुबह 5:00 बजे ही खुल जाती है और सुबह के 5:00 बजे भी अगर आप जाएंगे तो यहां पर आपको स्टूडेंट की भीड़ ही भीड़ देखने के लिए मिलेगी. यही वजह है कि मयूर विहार पटपड़गंज और नोएडा तक से लोग लक्ष्मी नगर में चाय पीने जाते हैं. क्योंकि यहां की चाय मशहूर है.