Last Updated:
Poha Sooji Dahi Pancake Recipe: रोज के पोहा, उपमा और पराठे से कुछ अलग खाना चाहते हैं तो पोहा-सूजी पैनकेक ट्राई कर सकते हैं. इसे पोहा, सूजी और दही का बैटर तैयार करके बनाया जाता है. प्याज, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाने से इसका स्वाद और बेहतर हो जाता है. एक चुटकी बेकिंग सोडा या फ्रूट सॉल्ट पैनकेक को हल्का और स्पंजी बनाने में मदद करता है. धीमी आंच पर ढककर पकाने से यह अंदर से सॉफ्ट और बाहर से हल्का क्रिस्पी बनता है. इसे सुबह के नाश्ते या बच्चों के टिफिन में चटनी के साथ परोसा जा सकता है.
पोहा सूजी पैनकेक रेसिपी (इमेज AI)
Poha Sooji Dahi Pancake Recipe: रोज सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए, यह सवाल कई घरों में रोज ही सामने आता है. कभी समय कम होता है, तो कभी मन करता है कि पोहा, उपमा और पराठे से कुछ अलग बनाया जाए. ऐसे में पोहा, सूजी और दही से तैयार होने वाला यह नाश्ता काम की रेसिपी साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती और इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी आसानी से शामिल की जा सकती हैं. ‘Swad By Kiran’ की इस रेसिपी में पोहे को पहले धोकर सूजी और दही के साथ भिगोया जाता है.
इसके बाद मिश्रण को पीसकर बैटर तैयार किया जाता है और इसमें हल्की भुनी सब्जियां मिलाई जाती हैं. धीमी आंच पर ढककर पकाने से नाश्ता अंदर से नरम और बाहर से हल्का क्रिस्पी बनता है. बच्चों के टिफिन से लेकर सुबह की चाय तक, इसे कई तरह से परोसा जा सकता है.
पोहा, सूजी और दही से तैयार होगा बेस
सबसे पहले एक कप पोहा लें और इसे साफ पानी से दो बार धो लें. अब इसमें आधा कप सूजी और आधा कप ताजा दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. दही बहुत ज्यादा खट्टा न हो, इसका ध्यान रखें. मिश्रण को करीब 8 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इस दौरान पोहा और सूजी दही की नमी सोखकर नरम हो जाएंगे. इसके बाद मिश्रण को मिक्सी में डालें. जरूरत के अनुसार 2 से 3 चम्मच पानी डालकर इसे बारीक पीस लें. तैयार बैटर को एक बाउल में निकालकर स्वादानुसार नमक मिलाएं. बैटर की कंसिस्टेंसी डोसे या उत्तपम के घोल जैसी रखें. बहुत पतला बैटर पैनकेक को फैलाने में परेशानी कर सकता है, जबकि बहुत गाढ़ा मिश्रण अंदर से अच्छी तरह नहीं पक पाएगा.
सब्जियों से बढ़ेगा स्वाद और रंग
अब एक पैन में करीब एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें आधा चम्मच जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर डालें. सब्जियों को तेज आंच पर केवल 1 से 2 मिनट तक भूनें. इन्हें पूरी तरह गलाने की जरूरत नहीं है. हल्की भुनी सब्जियों को तैयार बैटर में डाल दें. साथ में थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया भी मिलाएं. इससे नाश्ते का स्वाद तो बढ़ेगा ही, साथ ही इसका रंग भी काफी अच्छा नजर आएगा. आप चाहें तो उपलब्धता के अनुसार मटर, कॉर्न या दूसरी पसंदीदा सब्जियां भी इसमें शामिल कर सकते हैं.
(इमेज AI)
बैटर को स्पंजी बनाने के लिए डालें सोडा
पैनकेक को हल्का और स्पंजी बनाने के लिए पकाने से ठीक पहले बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा या थोड़ा फ्रूट सॉल्ट डालें. इसे डालने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा न फेंटें. हल्के हाथ से एक दिशा में मिलाना पर्याप्त है. सोडा डालने के बाद बैटर को लंबे समय तक रखने के बजाय तुरंत इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.
View this post on Instagram