होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी चटपटी चाऊमीन, टेस्ट ऐसा बार-बार करेगा खाने का मन

Last Updated:

Easy Chowmein Recipe : सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है क्योंकि यही आपके पूरे दिन की ऊर्जा, पाचन और मूड को प्रभावित करता है. वहीं डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि सुबह हल्का पौष्टिक और बैलेंस नाश्ता करना चाहिए ताकि शरीर पूरे दिन एक्टिव रहे. मगर, कई लोग जल्दी के चक्कर में या सिर्फ स्वाद के लिए ऐसी चीज खा लेते हैं जो न सिर्फ पाचन को खराब करती है बल्कि गैस, एसिडिटी और थकान भी बढ़ा देती है. हाल ही में लोगों को चाइनीज फूड नाश्ते में खाना ज्यादा पसंद आ रहा है. अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसी चाऊमीन बनाना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा बताई गई इस आसान रेसिपी से घर पर ही कम खर्चों में और कम समय में स्वादिष्ट चाऊमीन बना सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा.

आज के इस दौर में बच्चे हों या बड़े, सुबह के नाश्ते में चाइनीज फूड खाना काफी पसंद करते हैं. खासकर चाऊमीन ऐसी डिश है, जिसे लोग नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक बड़े चाव से खाते हैं. अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट और मसालेदार चाऊमीन बनाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर स्वादिष्ट चाऊमीन तैयार कर सकते हैं.

चाऊमीन बनाने के लिए सबसे पहले आपको बाजार से चाऊमीन नूडल्स, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज और टमाटर लाने होंगे. इसके अलावा, आप अपनी पसंद के अनुसार पत्तागोभी, हरी प्याज और बीन्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस, सिरका, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक भी ले सकते है.

इसको लाने के बाद आप प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और गाजर को बहुत बारीक और लंबाई में काट लें. ध्यान रखें कि सब्जियां बहुत मोटी न हों, क्योंकि चाऊमीन में सब्जियों का स्वाद तभी अच्छा आता है, जब वे पतली रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. पानी में थोड़ा नमक और करीब एक चम्मच तेल डाल दें. जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे तो उसमें चाऊमीन डालकर पकाएं. पकने के बाद उन्हें छलनी में निकालकर तुरंत ठंडे पानी से धो लें.

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के बाद सबसे पहले इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर चलाएं. प्याज हल्का पारदर्शी होने लगे तो इसमें गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी और दूसरी कटी हुई सब्जियां डाल दें. सब्जियों को लगातार चलाते हुए करीब 2 से 3 मिनट तक भूनें.

अब भुनी हुई सब्जियों में एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, एक से दो चम्मच टोमैटो सॉस और थोड़ा सा सिरका डालें.इसके बाद स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को तेज आंच पर अच्छी तरह मिला लें.

अब इसमें पहले से उबले हुए चाऊमीन डाल दें. गैस की आंच तेज रखें और नूडल्स को सब्जियों और सॉस के साथ अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनट बाद घर में रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट चाऊमीन बनकर तैयार हो जाएगा. जिसको आप परिवार के साथ बैठकर खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment