आंध्र प्रदेश के चिंचिनाडा में एक फैमिली के 4 सदस्यों ने पुल से गोदावरी नदी में कथित रूप से छलांग लगा दी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला को किसी तरह बचा लिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल है।

सर्च ऑपरेशन में बरामद हुए 3 शव

पुलिस के एक अफसर के मुताबिक, आज (रविवार को) चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 3 शव बरामद किए गए हैं, जबकि लोकल मछुआरों ने एक महिला को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना बीते शनिवार की सुबह लगभग सवा 6 बजे हुई थी।

चिंचिनाडा में ब्रिज के ऊपर से नदी में लगाई छलांग

उन्होंने आगे कहा, ‘इस परिवार ने चिंचिनाडा में ब्रिज के ऊपर से गोदावरी नदी में छलांग लगाई। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 बॉडी बरामद की गईं, जबकि 1 महिला को लोकल मछुआरों ने बचा लिया।’

तनुकू शहर की रहने वाली है फैमिली

चिंचिनाडा के पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाई गई महिला की पहचान 42 साल की नंबूरी पद्मिनी के तौर पर हुई है, जिन्हें रजोल के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके से 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फैमिली की पहचान तनुकू शहर के लोगों के रूप में की गई है। पुलिस फिलहाल नंबूरी के अन्य रिश्तेदारों के बारे में पता कर रही है, जिन्हें उनके बारे में बताया जा सकता है।

नदी में डूबकर हो गई पति और 2 बच्चों की मौत

पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों की पहचान पद्मिनी के 45 साल के पति नंबूरी श्रीनिवास और उनके दो नाबालिग बच्चों के तौर पर हुई है। हालांकि, अभी तक घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। इन लोगों ने जान देने के लिए नदी में छलांग क्यों लगाई, इसके बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इससे पहले, दिल्ली की संजय झील में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। इन तीनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच थी।  पहले एक युवक नहाने गया था, जब वह डूबने लगा तो बाकी दो भी झील में उतरे और डूब गए।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका





Source link

Write A Comment