आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार, बारिश की वजह से उफनते हुए नाले में बह गई, जिसमें 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हुई है। खुद एसपी दिलीप कुमार सोनी ने ये जानकारी दी है।
क्या है पूरा मामला?
एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया, “आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास, श्रद्धालुओं से भरी एक कार बारिश से उफनते नाले में बह गई, जिससे तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।”
एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया, “मरने वाले सभी लोग ओडिशा के रहने वाले थे और उज्जैन से मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि ड्राइवर ने तेज़ बहाव के बीच जल्दबाज़ी में नाला पार करने की कोशिश की होगी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुँचे और बचाव अभियान शुरू किया। मृतकों की पहचान की जा रही है।”
कॉपी अपडेट हो रही है…