Last Updated:

Baigan Choka Mithilanchal Style: बैंगन का चोखा कई तरीके से बनाया जाता है पर मिथिलांचल में इसे खास रेसिपी से तैयार किया जाता है जिसमें बहुत समय नहीं लगता. इसमें बैंगन को भूनकर उसमें कच्चा प्याज, हरी धनिया, मिर्च डाली जाती है और ऊपर से सरसों का तेल और नींबू का रस भी डाला जाता है.

ख़बरें फटाफट

मधुबनी. जल्दी में हैं और कोई ऐसी सब्जी बनाना चाहते हैं जो झटपट बन जाए, जिसका स्वाद भी बेहतरीन हो और बहुत मेहनत न लगे तो बैंगन का चोखा बना सकते हैं. इसे अपनी पसंद के हिसाब से रोटी या चावल किसी के भी साथ खाया जा सकता है. वैसे तो बैंगन का चोखा बनाने की सबकी अपनी रेसिपी होती है पर मिथिलांचल में इसे खास तरह से बनाया जाता है. जानते हैं मिथिलांचल स्टाइल खास बैंगन के भर्ते की रेसिपी.

दो तरह से कर सकते हैं तैयार
इसके लिए पहले बैंगन में दो-तीन कट आधे में काट लेंगे, ताकि यह देखने से पता चले कि बैंगन सड़ा या कीड़ा लगा हुआ तो नहीं है. अगर तेल लगाना चाहते हैं तो तेल लगाकर उसे मिट्टी के चूल्हे पर या फिर गैस चूल्हे पर भून लें. भूनने से पहले कट में लहसुन की कलियां लगा दें.

जब बैंगन पक जाए तो उसे पानी से धोकर उसके ऊपर से कालापन और छिलका हटा देंगे. इसके बाद उसमें बारीक कटा कच्चा प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा सा धनिया पत्ता, नमक, नींबू का रस और कच्चा सरसों तेल मिलाकर चोखा बना लेंगे. बस तैयार हो गया. रोटी के साथ गर्म-गर्म स्वाद ले सकते हैं. कुछ लोग इसमें उबला आलू और टमाटर भी डालते हैं. हालांकि बिना आलू और टमाटर के भी इसे बनाया जा सकता है.

कुछ लोग पकाकर बनाते हैं
कुछ लोग बैंगन का चोखा पकाकर बनाते हैं. इस तरीके में वे कढ़ाही में तेल डालकर हींग-जीरा, लाल मिर्च का तड़का देते हैं. फिर पहले प्याज भूनते हैं और फिर टमाटर. इस स्टेज पर जो मसाले डालने हैं जैसे हल्दी, धनिया, मिर्च, वो भी डाल दिए जाते हैं. अब भुने हुए बैंगन को इसमें डालकर खूब पकाया जाता है. इसका स्वाद कच्चे चोखे से बहुत अलग होता है. देसी मिथिलांचल स्टाइल की बात करें तो वो पहला तरीका है. इसमें कच्ची सारी चीजें डाली जाती हैं और साथ के लिए बहुत सारे लोग अचार का तेल भी डालते हैं, ताकि थोड़ा सा खट्टापन स्वाद आए. इसमें नींबू भी डाल देना चाहिए.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment