Ladi Pav Recipe: घर पर लादी पाव बनाना सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं-खासकर तब जब आपके पास ओवन न हो. ज्यादातर लोग यही सोचकर पीछे हट जाते हैं कि बिना ओवन के वैसा सॉफ्ट और स्पंजी टेक्सचर मिल ही नहीं सकता, लेकिन अब ये सोच बदलने वाली है, अगर आपके किचन में सिर्फ एक साधारण प्रेशर कुकर है, तो आप भी बिल्कुल बाजार जैसे नरम, हल्के और जालीदार लादी पाव तैयार कर सकते हैं. इस आसान रेसिपी में सबसे खास बात है आटा गूंथने का तरीका, जिसमें पानी की जगह दूध और थोड़ी चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. यही छोटा सा बदलाव पाव को अंदर से बेहद सॉफ्ट और हल्का मीठा फ्लेवर देता है.

साथ ही सही तरीके से ईस्ट को एक्टिव करना और आटे को सही समय तक रेस्ट देना, ये दोनों स्टेप्स आपके पाव को परफेक्ट बनाने में सबसे बड़ा रोल निभाते हैं, अगर आप भी घर पर हाइजीनिक और टेस्टी पाव बनाना चाहते हैं, वो भी बिना किसी महंगे उपकरण के, तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

कुकर में लादी पाव बनाने का आसान तरीका

1. ईस्ट को सही तरीके से एक्टिव करें
सबसे पहले आधा कप हल्का गुनगुना दूध लें. इसमें एक चम्मच चीनी और एक चम्मच ईस्ट डालें. इसे अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए ढक दें. जब ऊपर झाग दिखने लगे, तो समझ जाएं कि ईस्ट एक्टिव हो चुका है. यही स्टेप पाव को स्पंजी बनाने की नींव है.

2. सॉफ्ट और लचीला आटा गूंथें
एक बड़े बर्तन में 2 कप मैदा और थोड़ा नमक लें. अब इसमें एक्टिवेट किया हुआ ईस्ट वाला दूध डालें और थोड़ा बटर मिलाएं. आटा गूंथते समय पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करें. इससे पाव ज्यादा सॉफ्ट और सफेद बनते हैं. आटा तब तक गूंथें जब तक वह चिकना और खिंचने वाला न हो जाए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. पहला रेस्ट देना न भूलें
गूंथे हुए आटे पर हल्का सा तेल लगाकर उसे ढक दें और किसी गर्म जगह पर करीब 1 घंटे के लिए रख दें. इस दौरान आटा फूलकर लगभग दोगुना हो जाएगा. यही प्रोसेस पाव के अंदर हल्कापन लाती है.

4. लोइयां बनाएं और दूसरी बार रेस्ट दें
अब आटे की हवा निकालकर छोटी-छोटी बराबर लोइयां बना लें. इन्हें बटर पेपर लगी प्लेट में थोड़ा-थोड़ा गैप देकर रखें. अब इन्हें गीले कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए फिर से छोड़ दें. इससे लोइयां फूलकर आपस में चिपकने लगेंगी और वही लादी पाव वाला शेप आएगा.

5. कुकर को सही तरीके से तैयार करें
प्रेशर कुकर को पहले 5-10 मिनट तक खाली ही गर्म करें. ध्यान रखें कि कुकर की सीटी और रबर निकाल दें. अंदर एक स्टैंड जरूर रखें ताकि प्लेट सीधे तले से टच न हो.

6. लो फ्लेम पर बेक करें
लोइयों के ऊपर थोड़ा दूध लगाएं, इससे पाव का रंग सुनहरा आएगा. अब प्लेट को कुकर में रखें और ढक्कन बंद कर दें. धीमी आंच पर करीब 25 मिनट तक पकाएं. 20 मिनट बाद एक बार चेक जरूर करें. जब पाव ऊपर से हल्के ब्राउन दिखने लगें, तो उन्हें बाहर निकाल लें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment