Last Updated:

How to make amchur powder: अमचूर पाउडर कई तरह के भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है. कई बार टमाटर ना होने पर लोग खट्टापन लाने के लिए अमचूर पाउडर यूज करते हैं. आप मार्केट से अमचूर पाउडर खरीदते हैं. आप इसे बेहद ही सिंपल तरीके से घर पर ही बना सकते हैं. यह बिल्कुल मार्केट वाला ही स्वाद देगा. जानिए, अमचूर पाउडर बनाने का तरीका क्या है.

Zoom

अमचूर पाउडर बनाने की रेसिपी.

How to make amchur powder: इन दिनों आम के टिकोले यानी कच्चे आम खूब मिल रहे हैं. कच्चे आम से आप आम की चटपटी तीखी और मीठी चटनी बनाते होंगे. आम पन्ना बनाकर पीना भी काफी हेल्दी होता है, क्योंकि ये लू, गर्म हवा के थपेड़ों से होने वाले नुकसान से शरीर को सुरक्षित रखता है. कच्चे आम से एक और चीज बनता है और वो है अमचूर पाउडर. जी हां, कई चीजों में आप भी खट्टा स्वाद जोड़ने के लिए अमचूर पाउडर का इस्तेमाल करते होंगे. आमतौर पर आप इसे मार्केट से ही खरीदते होंगे, लेकिन क्या आप घर पर अमचूर पाउडर कभी बनाए हैं? अगर आप चाहते हैं घर पर ही अमचूर पाउडर बनाना तो इस आसान सी रेसिपी को नोट कर लें. घर पर ही मार्केट जैसा अमचूर पाउडर बनाकर साल भर के लिए कर लें स्टोर, पैसों की भी होगी बचत.

अमचूर पाउडर बनाने के लिए सामग्री
अमचूर (Amchur) कच्चे आम से बनने वाला एक खट्टा मसाला है, जिसका उपयोग भारतीय व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसे घर पर बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम चाहिए.

अमचूर पाउडर बनाने की विधि
-आप मार्केट से अच्छे हरे-हरे कच्चे आम खरीदें. आम सख्त और खट्टे स्वाद वाले होंगे तो ही सही से अमचूर पाउडर तैयार होगा.
– आम को धोकर छिलका छील लें. आम को अब पतले-पतले स्लाइस में काट लें.
– इन टुकड़ों को छत पर किसी कपड़े, पेपर पर धूप में अच्छी तरह से फैलाकर सुखाएं.
-कटे हुए आम के टुकड़ों को साफ कपड़े या ट्रे पर फैलाकर तेज धूप में रखें.
– इन्हें 3 से 5 दिनों तक अच्छी तरह से धूप में सूखने दें. रात के समय इसे अंदर रख लें.
-बीच-बीच में टुकड़ों को पलटते भी रहें ताकि दोनों तरफ अच्छी तरह से सूख जाएं. नमी बिल्कुल भी ना रहे.
– आप हाथ से छूकर देखेंगे तो सभी टुकड़े सूख कर कुरकुरे से लगेंगे.
-अब आप इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बेहद बारीक पाउडर की तरह पीस लें. इसके लिए 3-4 बार मिक्सी में इसे चलाएं.
-इसे छलनी से छानकर एक साफ एयरटाइट कंटेनर या बॉटल में डालकर रखें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अमचूर पाउडर के उपयोग
कई तरह के भारतीय व्यंजनों में अमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार टमाटर ना होने पर लोग खट्टापन लाने के लिए अमचूर पाउडर यूज करते हैं. मछली में काफी लोग अमचूर पाउडर डालते हैं. धनिया की चटनी में भी इसे डाला जाता है. साथ ही छोले, आलू टिक्की, समोसा, भिंडी मसाला आदि में डाला जाता है.

ध्यान रखने वाली बातें
-अच्छी तरह से आम के टुकड़े सूख जाएं, नमी रहने से एक तो सही से पाउडर मिक्सी में पिसेगा नहीं और खराब हो सकता है.
– आपको जल्दी अमचूर पाउडर बनाना है तो धूप की जगह फूड डिहाइड्रेटर या ओवन में भी डालकर ड्राई कर सकते हैं.
-जब भी अमचूर पाउडर निकालें, सूखे चम्मच से निकालें, ताकि लंबे समय तक यह ताजा रहे.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment