Pumpkin Shahi Paneer Recipe: सावन में अगर आपका मन शाही पनीर खाने का है, लेकिन प्याज और लहसुन से दूरी बनानी पड़ रही है, तो रसोई में रखा एक साधारण कद्दू काम आ सकता है. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन कद्दू से तैयार की गई ग्रेवी शाही पनीर को ऐसा गाढ़ापन और क्रीमी टेक्सचर दे सकती है, जिसके लिए आमतौर पर प्याज, काजू या क्रीम का सहारा लिया जाता है. मास्टरशेफ फेम गुरकीरत सिंह ने बिना प्याज-लहसुन वाली शाही पनीर की एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जिसमें कद्दू और टमाटर को मसालों के साथ पकाकर स्मूथ प्यूरी तैयार की जाती है.

इसके बाद इसमें पनीर, मक्खन, कसूरी मेथी और थोड़ी क्रीम मिलाई जाती है. खास बात यह है कि यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सावन के दौरान सात्विक खाना पसंद करने वालों के लिए भी एक अच्छा विकल्प बन सकती है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

कद्दू बनेगा ग्रेवी का सीक्रेट इंग्रीडिएंट
शाही पनीर की असली जान उसकी गाढ़ी और मुलायम ग्रेवी होती है. बिना प्याज-लहसुन के इसे तैयार करना कई लोगों को मुश्किल लगता है. यहां कद्दू इस कमी को पूरा करता है. कद्दू पकने के बाद नरम हो जाता है और ब्लेंड करने पर ग्रेवी को अच्छी बॉडी देता है.

कद्दू और टमाटर को ऐसे पकाएं
सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च और इलायची जैसे साबुत मसाले डालें. मसालों की खुशबू आने लगे तो कटे हुए कद्दू और टमाटर डाल दें. स्वाद के मुताबिक नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह चलाएं. अब कड़ाही को ढककर धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं. कद्दू और टमाटर पूरी तरह नरम होने चाहिए. बीच-बीच में इन्हें चलाते रहें, ताकि नीचे चिपकें नहीं.

पनीर को दें हल्का सुनहरा स्वाद
जब तक कद्दू पक रहा है, पनीर को चौकोर या मनपसंद आकार में काट लें. दूसरे पैन में थोड़ा मक्खन या घी गर्म करके पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. पनीर को बहुत ज्यादा न तलें, वरना वह सख्त हो सकता है.

(इमेज AI)

तैयार करें एकदम स्मूथ प्यूरी
कद्दू और टमाटर अच्छी तरह गल जाएं तो इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालें. मसालों को कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी मिलाएं. यहां कोशिश करें कि प्यूरी बिल्कुल चिकनी बने. यही शाही पनीर की ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसा टेक्सचर देने में मदद करेगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मक्खन और कश्मीरी मिर्च से आएगा शाही रंग
अब साफ कड़ाही में थोड़ा मक्खन गर्म करें. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालकर तुरंत तैयार की हुई कद्दू-टमाटर की प्यूरी डाल दें. मसाले को ज्यादा देर तक न जलाएं, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है. ग्रेवी को कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं, अगर ग्रेवी बहुत गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि शाही पनीर की ग्रेवी बहुत पतली नहीं होनी चाहिए.

पनीर के साथ डालें कसूरी मेथी
अब इसमें फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालें. इसके बाद थोड़ा गरम मसाला, हाथों से मली हुई कसूरी मेथी और स्वाद को संतुलित करने के लिए थोड़ी मात्रा में शहद मिलाया जा सकता है. कसूरी मेथी की खुशबू इस ग्रेवी को अलग स्वाद देती है, जबकि हल्की मिठास टमाटर की खटास को बैलेंस करने में मदद करती है. सब कुछ मिलाकर कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं, ताकि पनीर मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख सके.

(इमेज AI)

आखिर में डालें क्रीम
गैस बंद करने से ठीक पहले एक से दो चम्मच ताजी क्रीम या फेंटी हुई मलाई डालें. इसे धीरे से मिलाएं और ग्रेवी में एक हल्का उबाल आने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. तैयार शाही पनीर को ऊपर से थोड़ी कसूरी मेथी और क्रीम से सजाकर गरमागरम परोसें. इसे रोटी, पराठे, नान या जीरा राइस के साथ खाया जा सकता है.

Source link

Write A Comment