कर्ली बाल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन इन्हें मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर बारिश और नमी के मौसम में कर्ली हेयर में फ्रिजीनेस, रूखापन और बालों के उलझने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में बालों को बार-बार धोने या ज्यादा प्रोडक्ट लगाने के बजाय सही हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर के मुताबिक, कर्ली बालों को मॉइस्चर और सही तरीके से संभालने की जरूरत होती है। बालों को धोने से लेकर सुखाने और स्टाइल करने तक कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप कर्ल्स को लंबे समय तक सॉफ्ट, शाइनी और फ्रिज-फ्री रख सकते हैं
कर्ली बालों की केयर के लिए ये टिप्स करें फॉलो
-
ट्रैवलिंग के समय एयर ड्राइंग न करें: अगर आप ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो यात्रा से पहले कर्ली बालों को पूरी तरह गीला छोड़कर निकलना सही नहीं माना जाता है। दरअसल, नमी, हवा और धूल से बाल उलझ सकते हैं जिससे फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गीले बालों के साथ ट्रैवल करने से बचना बेहतर है।
-
सूखे बालों में न करें ब्रश: अगर आपके कर्ली हेयर हैं तो कभी भी अपने सूखे बालों पर ब्रश न करें। सूखे कर्ली हेयर पर ब्रश करने से बाल फ्रिजी होकर तेजी से टूट सकते हैं। दरअसल, कर्ली बालों का शेप घुमावदार होता है, जिससे ब्रश उनमें फंस जाता है और बाल खींचकर टूट जाते हैं। इसलिए कभी भी सूखे बालों में ब्रश न करें।
-
गलत तरीके से न करें कंघी: अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो उसे सुलझाने के लिए पतले दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल न करें। कर्ली बालों को हमेशा गीला करने के बाद या शैंपू-कंडीशनर लगाते समय ही सुलझाएं। साथ ही आप हेयर ब्रश की जगह हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
-
गीले बालों पर लगाएं प्रोडक्ट्स: कर्ली बालों को फ्रीज़ फ्री और बाउंसी बनाए रखने के लिए हमेशा पूरी तरह गीले बालों पर ही प्रोडक्ट्स लगाएं। प्रोडक्ट्स को हमेशा नमी से लेकर होल्ड के क्रम में लगाएं, जैसे कि पहले लीव-इन कंडीशनर या कर्ल क्रीम और उसके बाद कर्ल डिफाइनिंग जेल।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।