जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरे घायल मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों ने हमलावर आतंकियों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि हमले में शामिल आतंकियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और आतंकियों की तलाश जारी है।

खबर अपडेट हो रही है… 

 





Source link

Write A Comment