Last Updated:
Deoghar Famous Street Food Market: साइबर थाना और वीराय मॉल के नजदीक है स्ट्रीट फूड मार्केट जो यहां के फूडीज के साथ-साथ यहां आने वाले टूरिस्ट्स का भी फेवरेट स्पॉट है. यहां स्ट्रीट फूड की ढेरों वैरायटी हैं, कीमत कम है और स्वाद ऐसा कि वीकेंड पर शाम को मेला सा लगता है.
देवघर. अगर आप देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने आए हैं और साथ ही चटपटे खाने के शौकीन भी हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. अक्सर देखा जाता है कि श्रद्धालु दिनभर मंदिर में दर्शन-पूजा करने के बाद शाम होते ही शहर घूमने निकलते हैं. ऐसे में हल्की-फुल्की भूख लगना तो तय है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कम खर्च में स्वादिष्ट और साफ-सुथरा खाना कहां मिले? इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको देवघर के एक ऐसे मशहूर मार्केट के बारे में बता रहे हैं, जो अब स्ट्रीट फूड लवर्स का सबसे पसंदीदा अड्डा बन चुका है.
यहां पहुंचते ही आने लगती है खाने की खुशबू
देवघर के साइबर थाना और वीराय मॉल के पास स्थित यह इलाका इन दिनों खाने-पीने के शौकीनों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है. जैसे ही आप यहां पहुंचेंगे, आपको चारों तरफ खाने की खुशबू और लोगों की चहल-पहल नजर आएगी. खास बात यह है कि यहां एक-दो नहीं, बल्कि करीब 30 से 40 स्ट्रीट खाने की दुकानें लगी होती हैं, जहां हर दुकान पर अलग-अलग स्वाद का मजा मिलता है. स्थानीय लोग भी शाम होते ही अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां पहुंच जाते हैं, जिससे यह जगह एकदम जीवंत और गुलजार नजर आती है.
झालमुड़ी से लेकर लिट्टी-चोखा तक सब
यहां मिलने वाले खाने की वैरायटी की बात करें तो लिस्ट काफी लंबी है. देसी स्वाद के शौकीनों के लिए गरमा-गरम लिट्टी-चोखा, चटपटी चाट, समोसा चाट और झालमुड़ी मौजूद है, तो वहीं फास्ट फूड पसंद करने वालों के लिए मोमोस, बर्गर, स्प्रिंग रोल और पानीपुरी जैसे ऑप्शन भी आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा ताजे फलों का जूस और शेक भी यहां की खासियत है, जो गर्मी के मौसम में लोगों को खूब भाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां खाने की कीमत भी बेहद किफायती है, जिससे हर कोई बिना ज्यादा खर्च किए पेट और दिल दोनों भर सकता है.
शाम 06 बजे से 10 बजे तक रहती है भीड़
अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो शाम का समय सबसे अच्छा माना जाता है. खासकर शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक यहां सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलती है. वीकेंड पर तो यहां इतनी भीड़ होती है कि कदम रखने तक की जगह मुश्किल से मिलती है, लेकिन यही भीड़ इस जगह की पहचान भी बन चुकी है. यहां का माहौल इतना शानदार होता है कि आप सिर्फ खाने ही नहीं, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने भी जरूर आएंगे.
कम बजट में उठा सकते हैं लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद
अगर आप देवघर आए हैं और कम बजट में स्वाद से भरपूर स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहते हैं, तो साइबर थाना और वीराय मॉल के पास का यह मार्केट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां का लोकल फ्लेवर, लोगों की चहल-पहल और खाने की खुशबू आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देगी.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें