Last Updated:

Patna Style Dahi Papdi Vada Recipe: पटना के मशहूर पापड़ी दही वड़ा का स्वाद अब आपके किचन में. कुरकुरी पापड़ी, नरम वड़े और ठंडी दही का यह मेल गर्मियों के लिए बेहतरीन डिश है. काशी चाट हब की इस फेमस डिश को घर पर आसानी से बनाने की विधि और इसकी खासियत जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

पटना: अगर आपको चाट का शौक है और कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो घर पर ही बाजार वाला स्वाद दे, तो पटना स्टाइल पापड़ी दही वड़ा आपके लिए परफेक्ट है. गर्मियों में तो यह और भी मजेदार बन जाता है. दरअसल, पटना के बेली रोड में काशी चाट हब का पापड़ी दही वड़ा काफी फेमस है. गर्मियों में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण कुल कुल दही है. कुरकुरी पापड़ी, नरम वड़े और ऊपर से कुल-कुल ठंडी दही, मीठी-खट्टी चटनी और मसालों का ऐसा जबरदस्त मेल कि हर बाइट में मजा ही मजा आ जाए. इसे बनाना बहुत आसान है. खुद दुकानदार ने अपना रेसिपी साझा किया है. अगर आप घर में बनाना चाहते हैं तो इसी स्टाईल में उसी रेसिपी से बना सकते हैं.

सबसे पहले तैयार रखना होगा यह चीज 
इस वायरल पटना स्टाइल पापड़ी दही वड़ा को घर में बनाने के लिए सबसे पहले सभी जरूरी सामग्री सही मात्रा में तैयार रखना बेहद जरूरी है, तभी इसका असली स्वाद निकलकर आता है. सबसे पहले कुरकुरी पापड़ी लें. इससे चाट का बेस तैयार होती है. इसके बाद गाढ़ा और अच्छी तरह ठंडा किया हुआ कूल-कूल दही तैयार रखें. मीठे स्वाद के लिए गुड़ से बनी चटनी रखें. साथ ही नरम और स्पंजी वड़े तैयार रखें. अब स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक, कूटा हुआ भुना जीरा और धनिया पाउडर रखें. थोड़ी तीखापन के लिए लाल मिर्च पाउडर और ऊपर से डालने के लिए चाट मसाला जरूरी है. सजावट और क्रंच के लिए सेव साथ ही अनार के दाने डालने से हल्की मिठास और फ्रेशनेस आती है. पुदीना-धनिया की हरी चटनी भी जरूरी है.

कैसे बनाएं पापड़ी दही वड़ा 
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पापड़ी को दही और मिठी चटनी में डुबो कर प्लेट में रखें. इसके बाद तैयार वड़े को हल्का सा तोड़कर पापड़ी के ऊपर रखें. इससे कुरकुरा के साथ नरम टेक्सचर महसूस होगा. अब इसके ऊपर कूटा हुआ भुना जीरा, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. इससे चाट में चटपटा स्वाद आएगा. इसके बाद भरपूर ठंडा गाढ़ा दही डालते हुए हल्की-सी गुड़ की मीठी चटनी भी मिला दें, साथ ही पुदीना-धनिया की हरी चटनी डालकर स्वाद को बैलेंस करें. फिर से कूटा हुआ भुना जीरा, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. अंत में चाट मसाला और बाकी मसाले ऊपर से छिड़क दें. फिर अनार के दाने डालकर हल्की मिठास और रंगत बढ़ाएं. ऊपर से सेव डालकर इसे कुरकुरा टच दें. अब आपका स्वाद से भरपूर पापड़ी दही वड़ा तैयार है.

यहां जाकर दुकान पर भी खा सकते हैं 
पटना के पुनाईचक के टेक्नोलॉजी भवन के बगल में स्थित काशी चाट हब के मालिक शेखर बताते हैं कि इस पापड़ी दही वड़ा का दाम 70 रूपये प्रति प्लेट है. लोगों का गजब का क्रेज देखने को मिलता है. गर्मियों में लोग खूब पसंद करते हैं. दुकान पर खाना हो तो काशी चाट हब पहुंच सकते हैं जबकि घर पर बनाना हो तो इसे रेसिपी का उपयोग कर सकते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Write A Comment