Last Updated:

Uses Baking Soda In Cooking: बेकिंग सोडा एक छोटा सा लेकिन बेहद असरदार किचन इंग्रीडिएंट है, जो आपकी कुकिंग को आसान और बेहतर बना सकता है. बस इसका सही मात्रा में उपयोग करना जरूरी है, तभी आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

किचन में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा एक ऐसा कमाल का इंग्रीडिएंट है, जो सिर्फ केक या सफाई तक ही सीमित नहीं है. इसका उपयोग मीठे और नमकीन खाने बनाने, बदबू हटाने, सफाई करने और यहां तक कि त्वचा की देखभाल में भी किया जा सकता है. लेकिन कम ही लोगों को इसके इस्तेमाल का तरीका पता होता है.

यहां तक कि लोग कुकिंग में भी इसे सिर्फ डोसा के बेटर को फर्मेंट करने और केक को बेक करने में ही यूज करते हैं. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो ये लेख आपकी कुकिंग के काम को आसान बनाने का जरिया साबित हो सकता है. यहां जानें कुकिंग में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किन-किन कामों के लिए कर सकते हैं.

मीट को सॉफ्ट करने का आसान तरीका
अगर मीट सख्त है, तो उसे घंटों पीटने की जरूरत नहीं, बस उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और 15 मिनट में फर्क देखें. बेकिंग सोडा मांस की सतह का pH बढ़ा देता है, जिससे प्रोटीन आपस में चिपकते नहीं हैं. इससे मीट में नमी बनी रहती है और वह ज्यादा जूसी और सॉफ्ट बनता है. इस्तेमाल करने के लिए 1 पाउंड मांस में ½ चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच पानी मिलाकर लगाएं, फिर पकाएं.

प्याज को जल्दी ब्राउन करता है
प्याज को कैरामेलाइज करना समय लेने वाला काम है, लेकिन बेकिंग सोडा इस प्रक्रिया को तेज कर देता है. यह प्याज का pH बढ़ाकर उसे जल्दी नरम और ब्राउन बनने में मदद करता है. इसके लिए 1 पाउंड प्याज में लगभग ¼ चम्मच बेकिंग सोडा डालें और पकाते रहें.

बीन्स को जल्दी नरम करता है
अगर दाल या बीन्स जल्दी नहीं गलते, तो बेकिंग सोडा मदद कर सकता है. यह पानी का pH बढ़ाकर बीन्स की बाहरी परत को तोड़ता है, जिससे वे जल्दी नरम और क्रीमी बनते हैं. इसके लिए 1 कप पानी में लगभग ¼ चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं।.

टमाटर की खटास कम करता है
कभी-कभी टमाटर की ग्रेवी से सब्जी ज्यादा खट्टी हो जाती है. ऐसे में बेकिंग सोडा डालने से उसकी खटास संतुलित हो जाती है. बस ¼ चम्मच बेकिंग सोडा डालें, लेकिन ध्यान रखें ज्यादा डालने से स्वाद कड़वा हो सकता है.

तली हुई चीजों को कुरकुरा बनाता है
अगर आप चाहते हैं कि पकौड़े, चिकन या अन्य तली चीजें ज्यादा क्रिस्पी बनें, तो बैटर में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं. यह कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनाता है, जिससे बैटर हल्का और कुरकुरा बनता है.
इसके लिए ½ चम्मच बेकिंग सोडा अपने ड्राई मिक्स में मिलाएं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

Write A Comment