यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से हिट एंड रन का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक मूर्ति चौक पर सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक को टक्कर लगते ही कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे हुआ। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं। उसके दोनों पैरों, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे की पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सड़क पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आती है और युवक को टक्कर मार देती है।
रोड पार कर रहे युवक को कार ने उड़ा दिया
बताया जा रहा है बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति चौक के पास युवक की पत्नी ने केक ऑर्डर किया था जिसको लेने के लिए दोनों गए थे। केक को देने डिलीवरी बॉय एक मूर्ति चौक तक ही आ रहा था इसलिए दोनों लोग वहां तक केक लेने गए थे। पत्नी कर में ही बैठी थी इस दौरान उसके पति को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी और कार चालक तुरंत वहां से फरार हो गया।
सामने आया CCTV फुटेज-
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने तुरंत इस मामले में FIR दर्ज कर ली और जांच में जुट गई। SHO ने बताया कि शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, घटना में इस्तेमाल बताई जा रही गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
वहीं, आपको बता दें कि हाल ही गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए महिला राइडर के एक्सीडेंट मामले में आरोपी ड्राइवर कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के वकील ने कहा कि यह घटना ‘हिट-एंड-रन’ नहीं थी, बल्कि तेज रफ्तार और रेसिंग के कारण हुई आपसी लापरवाही का मामला था।
(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)
यह भी पढ़ें-
प्रयागराज में सपा नेता की हत्या से सनसनी, सड़क पर खड़े थे पवन यादव… तभी बाइक सवारों ने दाग दीं गोलियां