Last Updated:

Bastar’s Sada Bhaji: बस्तर की सादा भाजी एक पारंपरिक देसी सब्जी है, जिसे बेहद सरल तरीके से बनाया जाता है. केवल नमक, लहसुन और प्याज के साथ तैयार होने वाली यह भाजी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके सादा भाजी की देसी रेसिपी बना सकते हैं.

बस्तर. बस्तर में सादा भाजी की सब्जी काफी फेमस है. सादा भाजी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. सादा भाजी को बस्तर में बहुत सिंपल तरीके से बनाया जाता है, जिसके कारण इसका स्वाद और बढ़ जाता है. सादा भाजी की सब्जी बनाना आसान है और यह सब्जी कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है. इस सब्जी में हल्दी भी नहीं डाला जाता है. बिना हल्दी के इस सब्जी का स्वाद जबरदस्त लगता है. पूरे छत्तीसगढ़ में सादा भाजी को काफी पसंद किया जाता है.

आप इन स्टेप्स को फॉलो करके सादा भाजी की देसी रेसिपी बना सकते हैं. इस सब्जी को खाने के बाद आपका बार-बार इसे खाने का मन करेगा. इस सब्जी को केवल नमक के साथ बनाया जाता है. आपके घर वाले इस सब्जी का एक बार स्वाद लेने के बाद आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. बस्तर के लोग इस भाजी को पेज और चावल के साथ खाते हैं.

सादा भाजी की सब्जी बनाने की सामग्री
सादा भाजी -200 ग्राम, प्याज – चार कटी हुई, लाल मिर्च – पांच , लहसुन की कली – पांच, नामक स्वादानुसार, तेल -20 मिलीलीटर

सादा भाजी की सब्जी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक कढ़ाई को गर्म कर लीजिए. इसके बाद कटी हुई सादा भाजी डालकर अच्छे से बताइए. थोड़ी देर बाद इसमें नमक डालकर पकाएं. जब सादा भाजी पक जाए, तो उसे उतार लीजिए.

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद इसमें लहसुन की पांच कलियां डालकर भूनिए. जब लहसुन की कलियां भन जाएं, तो इसमें तीन कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. जब प्याज सुनहरा हो जाए, तो इसमें भाजी डालकर थोड़ी देर पकाएं. जब सब अच्छे से पक जाए, तो उतार लीजिए. अब तैयार हो गई सादा भाजी की देशी सब्जी. आप इसे चावल, रोटी या पेज के साथ इस सादा भाजी की सब्जी का आनंद उठा सकते है. कम समय में तैयार होने वाली ये सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment