Last Updated:

Jamshedpur Famous Tandoori Chicken: जमशेदपुर के बारीडीह गोलचक्कर के पास मनोज जी का स्टॉल 12 साल से तंदूरी चिकन परोस रहा है. कोयले की धीमी आंच पर बने तंदूरी आइटम और हरी चटनी लोगों को खूब पसंद आती है. यही कारण है कि यहां शाम होते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और तंदूरी चिकन का असली स्वाद लेना चाहते हैं, तो जमशेदपुर के बारीडीह गोलचक्कर के समीप मनोज जी के स्टॉल पर एक बार जरूर पहुंचिए. यहां कोयले की धीमी-धीमी आंच पर तैयार होने वाले तंदूरी आइटम का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. शाम होते ही यहां खाने के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है और देखते ही देखते स्टॉल के आसपास खड़े होने तक की जगह कम पड़ जाती है.

12 साल से परोस रहे स्वाद
मनोज बताते हैं कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से लोगों को तंदूरी चिकन का स्वाद परोस रहे हैं. रोजाना शाम करीब 5 बजे वह अपना स्टॉल लगाते हैं. सप्ताह में छह दिन यहां लोगों को तंदूरी आइटम मिलते हैं, जबकि गुरुवार को स्टॉल बंद रहता है. लंबे समय से एक ही जगह पर स्वाद परोसने की वजह से यहां आने वाले कई ग्राहक अब उनके नियमित ग्राहक बन चुके हैं.

आंखों के सामने होता है तैयार
यहां की सबसे खास बात है कि चिकन को ग्राहकों की आंखों के सामने तैयार किया जाता है. फ्रेश चिकन को पहले मसालों में मैरिनेट किया जाता है और फिर कोयले की धीमी आंच पर उसे अच्छी तरह पकाया जाता है. जैसे-जैसे चिकन सिकता है, उसकी खुशबू आसपास फैलने लगती है और राह चलते लोग भी रुककर इसका स्वाद लेने पहुंच जाते हैं. तंदूरी आइटम का धुआं और कोयले की खुशबू इसके स्वाद को और खास बना देती है.

चटनी बढ़ा देती स्वाद
कीमत की बात करें तो यहां नॉनवेज आइटम की शुरुआत महज 50 रुपये से होती है. मेन्यू में चिकन पकौड़ा, तंदूरी चिकन, लेग पीस, फुल बॉडी चिकन, चिकन स्टिक और कबाब जैसे कई विकल्प मिलते हैं. अलग-अलग आइटम अपनी पसंद के हिसाब से ऑर्डर कर सकते हैं. इसके साथ मिलने वाली हरी मिर्च वाली धनिया-पुदीना की चटनी भी लोगों को काफी पसंद आती है. तीखी और चटपटी चटनी तंदूरी चिकन के स्वाद को और बढ़ा देती है.

कोयले की आंच से आता खास स्वाद
मनोज जी के स्टॉल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शाम के समय यहां काफी भीड़ रहती है. ग्राहक बताते हैं कि कोयले की आंच पर तैयार चिकन का स्वाद काफी अलग है और ऐसा स्वाद उन्हें शहर में हर जगह नहीं मिलता. खासकर शाम के समय लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचते हैं. अगर आप भी तंदूरी चिकन के शौकीन हैं, तो बारीडीह गोलचक्कर के समीप मनोज जी का यह छोटा सा स्टॉल आपके लिए एक बार जरूर ट्राई करने वाली जगह हो सकती है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment