महाराष्ट्र के रायगढ़ से गुजर रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में धुआं उठने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के अधिकारी हरकत में आए और तुरंत एक्शन लिया। अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से धुआं उठने का मामला सामने आया था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ये मामला मुंबई से 90 किमी दूर कर्जत के मंकी हिल सेक्शन में हुआ। फिलहाल ट्रेन को थोड़ी देरी के बाद रवाना कर दिया गया
मुंबई से 90 किमी दूर हादसा
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कर्जत के पास कोल्हापुर से मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में धुआं देखा गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर दूर कर्जत के मंकी हिल सेक्शन में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। GRP ने बताया कि धुआं संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण उठा था। उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित कोच की जांच की, जिसके बाद ट्रेन ने अपनी आगे की यात्रा शुरू की।
घटना में कोई हताहत नहीं
कर्जत GRP के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर किरण मटकर ने कहा, “इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।” अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को सुबह करीब 5.30 बजे कर्जत स्टेशन से गुजरना था, लेकिन एक कोच में धुआं दिखने के कारण इसमें देरी हुई। कोच की जांच और अधिकारियों द्वारा जरूरी कार्रवाई के बाद ट्रेन सुबह करीब 6.15 बजे स्टेशन से गुजरी।
धौली एक्सप्रेस में भी उठा धुआं
इससे पहले रविवार की रात ओडिशा के बालासोर जिले में धौली एक्सप्रेस के एक कोच में धुआं देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब 10:45 बजे मारकोना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के SLRD (सीटिंग-कम-लगेज रेक) कोच में धुआं देखा गया। ये हादसा तब हुआ जब ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से पुरी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग करने के बाद ही ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए स्टेशन से जाने दिया गया। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक बयान में कहा, “यात्रियों या रेलवे कर्मचारियों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। धुएं के कारण की जांच की जा रही है।”
यह भी पढ़ें-
नागपुर में कार के नीचे कुचलने से तीन साल के बच्चे की मौत, CCTV फुटेज आया सामने