हिंदी सिनेमा में जब भी डार्क, इंटेंस और क्राइम-रोमांस से भरपूर कहानियों का जिक्र होता है तो 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का नाम सबसे ऊपर आता है। लगभग 19 साल बाद इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में बड़े पर्दे पर लौट चुके हैं। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अपने सीक्वल के ऐलान के साथ ही दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता पैदा कर रही थी। क्राइम, बदला, सच्चा प्यार और रूहानी संगीत का वही पुराना मेल एक बार फिर चर्चा में है। 6 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने इस उत्साह को दोगुना कर दिया, जहां इमरान हाशमी की दमदार मौजूदगी स्क्रीन पर छा गई। हालांकि, ट्रेलर के साथ ही इंटरनेट पर एक बड़ा सवाल तैरने लगा, फिल्म में मुख्य विलेन कौन है? क्या एक्टर और म्यूजिशियन पूरन गब्बी इस फिल्म में खूंखार खलनायक ‘जोरावर’ की भूमिका निभा रहे हैं?

‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट और रिलीज

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आवारापन 2’ लगभग दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ‘शिवम’ की कहानी का एक नया अध्याय पेश करती है। इस सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के मेकर्स और निर्देशक ने ट्रेलर में कहानी के मुख्य मोड़ों को काफी हद तक छुपाकर रखा। यह रणनीति फिल्म के पक्ष में काम कर रही है, क्योंकि पहली ‘आवारापन’ की अपनी एक कल्ट फॉलोइंग है और दर्शक इस रहस्य को सीधे सिनेमाघरों में ही अनुभव करना चाहते थे। यह सीक्वल पहली फिल्म की भावनात्मक गहराई को बरकरार रखते हुए शिवम के सफर को एक नई दिशा में आगे ले जाता है।

इमरान हाशमी के सामने कौन है असली विरोधी?

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चल रही रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि पूरन गब्बी ‘आवारापन 2’ में ‘जोरावर’ नाम के मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर बात आधिकारिक तौर पर सामने आई है, वह यह है कि दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्म में इमरान हाशमी के मुख्य विरोधी के रूप में नजर आ रही हैं। शबाना आजमी ने खुद भी अपने किरदार के महत्व पर बात करते हुए बताया था कि उनका रोल कहानी के सबसे निर्णायक मोड़ पर आता है, जो पूरी फिल्म का रुख बदल देता है। ऐसे में पूरन गब्बी के विलेन होने और उनके फीस से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

कौन हैं पूरन गब्बी?

हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए पूरन गब्बी पूरी तरह से नया नाम नहीं हैं। वे कई फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। इसके साथ ही वे स्वतंत्र रूप से संगीत निर्माण भी करते हैं। एक अभिनेता के रूप में पूरन ने साल 2018 में शाहरु खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जीरो’ से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वे आयुष्मान खुराना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में नजर आए। हाल ही में साल 2025 में नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित प्रिजन ड्रामा सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ में ‘रंगा’ के किरदार से उन्होंने दर्शकों और क्रिटिक्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।

वामिका गब्बी से क्या है पूरन का रिश्ता?

पूरन गब्बी के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी एक बात जो पूरी तरह से जगजाहिर है, वह है मशहूर अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता। पूरन गब्बी, वामिका गब्बी के छोटे भाई हैं। वामिका ने बीते सालों में अपने भाई के साथ की कई तस्वीरें और बचपन की यादें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। साल 2019 में रक्षाबंधन के मौके पर वामिका ने हार्दिक पूरन गब्बी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे प्रशंसकों को दोनों भाई-बहन के खूबसूरत बॉन्ड की झलक मिली थी। वामिका गब्बी ने खुद हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में एक खास पहचान बनाई है, जिससे पूरन के काम को भी अतिरिक्त अटेंशन मिला है।

अभिनय के साथ-साथ संगीत में भी एक्टिव

पूरन गब्बी को सिर्फ बॉलीवुड एक्टर के तौर पर देखना उनके हुनर को सीमित करने जैसा होगा। वे अभिनय के साथ-साथ एक इंडीपेंडेंट म्यूजीशियन भी हैं। उन्होंने अपना खुद का म्यूजिक ट्रैक ‘स्विम’ रिलीज किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजिशन और इंडिपेंडेंट म्यूजिक रिलीज करना उन्हें पारंपरिक बॉलीवुड अभिनेताओं से थोड़ा अलग बनाता है। उनकी यही सादगी और बहुमुखी प्रतिभा उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखती है।

क्या यह सस्पेंस फिल्म के लिए फायदेमंद है?

अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो सस्पेंस से पर्दे उठ गया है पूरन गब्बी को ‘आवारापन 2’ का कंफर्म्ड विलेन कहा जा सकता है। एक्टर के किरदार को लेकर मेकर्स ने काफी सस्पेंस बनाए रखा। लोगों को एक्टर का काम काफी पसंद आ रहा है। उनका सीधा सामना शिवम पंडित से हो रहा है। बता दें, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही तगड़ी कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें:  रिलीज से पहले चमकी ‘बंटवारा 1947’, सामने आया पहला रिव्यू, मिली फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने की रिकमेंडेशन

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment