Last Updated:
Firozabad Famous Street Food Shop: फिरोजाबाद में 65 साल से मशहूर त्रिलोकीनाथ के दाल के मंगौड़े बारिश के मौसम में लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. शुद्ध तेल और मसालों से तैयार ये मंगौड़े अब 300 से 500 रुपये प्रति किलो में बिक रहे हैं और इनकी मांग आसपास के शहरों में भी है.
फिरोजाबाद: बारिश के मौसम में दाल के मंगौड़े कई लोगों को पसंद आते हैं बरसात में इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दाल के मंगौड़े काफी प्रसिद्ध हैं, जिन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. ये मंगौड़े शुद्ध तेल और मसालों से तैयार किए जाते हैं. फिरोजाबाद में दाल के मंगौड़े बनाने के लिए दाल को पीसकर उसमें मसाले मिलाए जाते हैं. शाम होते ही इन मंगौड़ों को खाने के लिए ठेले पर लोगों की भीड़ लग जाती है.
65 साल पुरानी परंपरा
घंटाघर के पास त्रिलोकीनाथ मंगौड़े के नाम से ठेला लगाने वाले पवन ने बताया कि उनके पिता ने यह काम शुरू किया था. अब उनके बेटे भी इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं. पिछले लगभग 65 सालों से उनके यहां दाल के मंगौड़े बनाकर बेचे जा रहे हैं, जिसके कारण ये दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं. इन मंगौड़ों को शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से ग्राहक आते हैं. आइए जानते हैं कि त्रिलोकीनाथ कैसे इस दाल के मंगौड़े तैयार करते हैं.
ऐसे तैयार होते हैं दाल के मंगौड़े
सबसे पहले छिलके वाली मूंग की दाल को भिगोया जाता है. फिर दाल को पीसकर पेस्ट बनाया जाता है. इसमें मिलाए जाने वाले मसाले भी घर पर ही पीसे जाते हैं. इसके बाद शुद्ध सरसों के तेल को गर्म करके उसमें दाल के मंगौड़े तैयार किए जाते हैं. बढ़ती मांग और कीमत फिरोजाबाद में इन दाल के मंगौड़ों की शुरुआत चार रुपये प्रति किलो से हुई थी. अब ये मंगौड़े 300 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो में बेचे जा रहे हैं. फिरोजाबाद के अलावा आसपास के शहरों में भी इनकी मांग है. लोग दूर-दूर से यहां से मंगौड़े पैक कराकर ले जाते हैं. ये मंगौड़े पनीर के साथ भी तैयार किए जा रहे हैं.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें