X

क्या आपने खाई बघेलखंड की मशहूर ‘बखरी’? स्वाद के आगे खीर-रबड़ी भी फेल

 

arw img

How to make bakhri from rice and milk: रात में बचे चावल का क्या करें? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं तो यह खबर आपके लिए है. बचे चावल को फेंकने की बजाय बघेलखंड की मशहूर पारंपरिक मिठाई बखरी बना सकते हैं. इसे दूध, चावल और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है. इसे बनाने में 10 मिनट का समय लगता है. आप चाहें तो इसे एकदम गर्मागर्म परोसें या फिर फ्रिज में रखकर ठंडी-ठंडी बखरी का आनंद लें. यह स्वादिष्ट डिश आज मध्य प्रदेश के सतना और पूरे बघेलखंड की पहचान बन गई है. इस डिश के आगे महंगा डेजर्ट का स्वाद भी फीका लगता है. खास बात यह है कि इसे त्योहारों, जन्मदिनों, पारिवारिक आयोजनों और मेहमानों के स्वागत में बड़े चाव से बनाया जाता है. लेकिन परंपरा के अनुसार, इसे हफ्ते के दो दिन रविवार और बुधवार नहीं बनाना कहा गया है. एक बार यह रेसिपी घर में जरूर बनाएं आप खीर और रबड़ी का स्वाद भी भूल जाएंगे. वीडियो में देखिए बखरी बनाने की पूरी विधि…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment