होमफोटोलाइफ़फूड

क्या आपने चखी? गांवों की मशहूर बिना तेल वाली आलू-टमाटर सब्जी, आज ही आप भी बनाए

Last Updated:

Oil Free Aloo Tamatar Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल कम इस्तेमाल करने की सलाह के बाद देश में बिना तेल के खाने का चलन बढ़ा है. गांवों की पारंपरिक बिना तेल वाली आलू-टमाटर की सब्जी अब लोगों की पसंदीदा रेसिपी बन रही है. इसे उबले आलू, टमाटर, प्याज और मसालों को पानी में उबालकर आसानी से बनाया जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इसे पाचन और फैट कंट्रोल के लिए फायदेमंद मान रहे हैं. स्वाद और सेहत से भरपूर यह पुरानी रेसिपी अब बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक के लिए सेहतमंद खानपान का एक बेहतरीन और हल्का विकल्प साबित हो रही है.

महिलाओं का कहना है कि पहले के समय में गांवों में सीमित संसाधनों के बीच बिना तेल की सब्जियां बनाने की परंपरा थी, जिसमें लोग स्वाद के साथ-साथ सादगी और सेहत का विशेष ध्यान रखते थे. अब वही पुरानी रेसिपी फिर से लोगों की पसंद बनती जा रही है. बिना तेल की आलू-टमाटर की सब्जी का स्वाद सामान्य सब्जी की तुलना में हल्का और अलग होता है, यही कारण है कि यह बुजुर्गों और स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए एक बेहतर और सुपाच्य विकल्प मानी जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खाने में तेल का उपयोग कम करने की सलाह के बाद, लोगों का रुझान अब स्वास्थ्यवर्धक और कम तेल वाली रेसिपीज की ओर तेजी से बढ़ रहा है. घरों में फिर से पारंपरिक और सेहतमंद सब्जियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. इसी कड़ी में, बिना तेल की आलू-टमाटर की सब्जी पुनः लोकप्रिय हो रही है, जिसे गांवों में आज भी उसी पुराने और देसी तरीके से बनाया जाता है, जो आज के दौर में एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है.

जब मसाले अच्छी तरह पक जाते हैं, तब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर उबले हुए आलू मिला दिए जाते हैं. कुछ देर तक उबाल आने के बाद यह स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है. स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए कई लोग इसमें हरा धनिया और लहसुन का उपयोग भी करते हैं, वहीं बेहतर स्वाद के लिए अंत में घी का तड़का लगाना एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस सब्जी को बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबाल लें और इसके बाद टमाटर, प्याज व हरी मिर्च को बारीक काट लें. अब एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें जीरा डालें. जीरा पकने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर, प्याज और हरी मिर्च डालकर उबालें. फिर इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर पूरी तरह गल न जाएं और मसाले अच्छी तरह तैयार न हो जाएं.

खानपान विशेषज्ञों का मानना है कि कम तेल या बिना तेल वाला भोजन शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है. इससे शरीर में अतिरिक्त फैट की मात्रा नियंत्रित रहती है और पाचन क्रिया में भी सुधार होता है. यही मुख्य कारण है कि अब लोग पारंपरिक देसी रेसिपी को फिर से अपनी रसोई में प्रमुखता से जगह दे रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment