Last Updated:
kolkata style phuchka : दिल्ली में जिसे लोग ‘गोलगप्पा’ कहते हैं, मुंबई में ‘पानीपुरी’ और यूपी में ‘पानी के बताशे’, वही जब कोलकाता की गलियों में पहुँचता है, तो ‘फुचका’ बन जाता है. लेकिन असल अंतर केवल नाम का नहीं, बल्कि इसके स्वाद, पानी और भरावन (filling) का है.
बंगाल के पुचके की सबसे बड़ी पहचान इसका तीखा और खट्टा स्वाद है.
Phuchka vs Golgappa: भारत में अगर किसी एक स्ट्रीट फूड के लिए लोगों की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है, तो वो है पानीपुरी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के अलग-अलग कोनों में मिलने वाला यह स्नैक सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि अपने डीएनए में भी अलग है? 4 मई को पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने वाले हैं, और इस राजनीतिक हलचल के बीच बंगाल का ‘फुचका’ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. दिल्ली में जिसे लोग ‘गोलगप्पा’ कहते हैं, मुंबई में ‘पानीपुरी’ और यूपी में ‘पानी के बताशे’, वही जब कोलकाता की गलियों में पहुँचता है, तो ‘फुचका’ बन जाता है. लेकिन असल अंतर केवल नाम का नहीं, बल्कि इसके स्वाद, पानी और भरावन (filling) का है.
बंगाल के पुचके की सबसे बड़ी पहचान इसका तीखा और खट्टा स्वाद है.
बंगाल का फुचका: क्यों है यह इतना खास?
बंगाल के फुचके की सबसे बड़ी पहचान इसका तीखा और खट्टा स्वाद है. जहाँ दिल्ली के गोलगप्पे में इमली और पुदीने का मिला-जुला मीठा-खट्टा स्वाद मिलता है, वहीं कोलकाता का फुचकाअपने तीखेपन और बेहतरीन फ्लेवर के लिए मशहूर है. इसमें काला नमक और खास मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है, जो इसे काफी खुशबू से भरपूर बनाता है. यही वजह है कि फुचके का हर बाइट गले में एक जबरदस्त स्वाद मिलता है.
फुचकाऔर गोलगप्पा: फिलिंग का बड़ा अंतर
- गोलगप्पा: इसमें आमतौर पर उबले हुए आलू और सफेद मटर (छोले) का इस्तेमाल होता है, जिसका स्वाद काफी हल्का और सिंपल रखा जाता है.
- फुचका: यहां कहानी पूरी तरह बदल जाती है. फुचका में उबले आलू के साथ काले चने, ढेर सारी हरी मिर्च, भुना जीरा और इमली का गूदा (Pulp) मिलाया और एक खास तरह का कागजी नींबू डाला जाता है. यह कॉम्बिनेशन फुचके को एक गहरा और मसालेदार फ्लेवर देता है.
बनावट अलग
दिखने में भी ये दोनों एक जैसे नहीं होते. फुचका आकार में थोड़ा बड़ा और इसकी परत (Puri) काफी पतली होती है. वहीं, गोलगप्पा आकार में छोटा और अधिक कुरकुरा होता है. बड़ा साइज होने के कारण जब आप फुचका खाते हैं, तो उसमें पानी और मसाले की मात्रा अधिक होती है, जिससे वह मुंह में जाते ही ‘ब्लास्ट’ जैसा अनुभव देता है.
View this post on Instagram