Last Updated:

Cucumber Raita Recipe: खीरे का रायता गर्मियों के लिए एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश माना जाता है. दही, खीरा और हल्के मसालों से तैयार यह रायता शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन बेहतर रखने में मदद कर सकता है. इसे कुछ ही मिनटों में आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. खीरा का रायता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Zoom

खीरा का रायता बनाने की रेसिपी बहुत आसान है.

Kheera Raita Recipe: गर्मी के मौसम में खीरा को बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो इसे सेहत के लिए लाभकारी बनाता है. खीरा सलाद में खूब खाया जाता है और इसका रायता भी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन को बेहतर रखने में भी मदद करता है. दही और खीरे से तैयार होने वाला यह रायता कुछ ही मिनटों में बन जाता है और इसे दाल-चावल, पराठे, पुलाव या मसालेदार खाने के साथ आसानी से परोसा जा सकता है. खीरे का रायता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छा विकल्प माना जाता है.

खीरा रायता के लिए जरूरी सामग्री | Kheera Raita Ingredients

स्वादिष्ट खीरा रायता बनाने के लिए आपको 2 मध्यम आकार के खीरे, 2 कप ताजा दही, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और साधारण नमक, थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया और चाहें तो बारीक कटी हरी मिर्च की जरूरत होगी. कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीना भी डालना पसंद करते हैं.

खीरा का रायता बनाने की रेसिपी | Kheera Raita Recipe

सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. अगर खीरे में ज्यादा पानी हो, तो हल्का दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल सकते हैं. अब एक बड़े बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि वह स्मूद हो जाए. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें और अच्छे से मिलाएं. अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डाल दें. चाहें तो हल्की तीखापन के लिए बारीक कटी हरी मिर्च भी मिला सकते हैं.

आखिर में ऊपर से हरा धनिया या पुदीना डालकर रायते को गार्निश करें. इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें, ताकि इसका स्वाद और ज्यादा ताजा लगे. ठंडा-ठंडा खीरा रायता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है. खीरा रायता गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं, जबकि खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है. मसालेदार या भारी भोजन के साथ इसे खाने से पेट हल्का महसूस हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment