Last Updated:
Homemade Sugarcane Juice Without Sugarcane: अगर गन्ने का जूस पीने का मन है और बाहर जाना मुमकिन नहीं, तो यह स्मार्ट हैक आपके काम आएगा. गुड़ और नींबू के इस्तेमाल से केवल 2 मिनट में तैयार करें ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस. इसमें पुदीना डालकर इसके स्वाद को और भी बढ़ाएं.
स्मार्ट कुकिंग हैक की मदद से आप घर पर बिना गन्ने के भी बिल्कुल बाजार जैसा गन्ने का रस तैयार कर सकते हैं.
Sugarcane Juice Without Sugarcane recipe: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) सबसे पसंदीदा पेय माना जाता है. यही वजह है कि सड़कों के किनारे गन्ने के जूस के ठेले पर खूब भीड़ नजर आती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हाइजीन के हिसाब से ये कितना नुकसान पहुचा सकता है? दरअसल इन ठेलों पर बिकने वाले जूस से हैपेटाइटिस और जौंडिस का खतरा काफी होता है. ऐसे में अगर आपका मन गन्ने का जूस पीने का हो और आपके पास गन्ना ही न हो, तो क्या होगा? सुनने में यह नामुमकिन लग सकता है, लेकिन एक स्मार्ट कुकिंग हैक की मदद से आप घर पर बिना गन्ने के भी बिल्कुल बाजार जैसा गन्ने का रस तैयार कर सकते हैं.
स्मार्ट कुकिंग हैक की मदद से आप घर पर बिना गन्ने के भी बिल्कुल बाजार जैसा गन्ने का रस तैयार कर सकते हैं.
गन्ने का गुड़ करेगा कमाल-
हैरान न हों, इस जूस का मुख्य आधार है ‘गुड़’ (Jaggery). चूँकि गुड़ गन्ने के रस को ही पकाकर बनाया जाता है, इसलिए इसका स्वाद काफी हद तक गन्ने जैसा ही होता है. गुड़ न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह आयरन और कई मिनरल्स से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.
आवश्यक सामग्री (Ingredients)-
इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने के लिए आपको बहुत ही कम चीजों की जरूरत पड़ेगी, जो आमतौर पर हर भारतीय किचन में मौजूद होती हैं:
गन्ने का गुड़: एक चौथाई कप (बारीक किया हुआ)
पानी: एक गिलास (बिल्कुल ठंडा)
काला नमक: स्वादानुसार
नींबू का रस: स्वादानुसार (आधा या एक चम्मच)
बर्फ के टुकड़े: ढेर सारे
पुदीना पत्तियां: स्वादानुसार (वैकल्पिक, स्वाद बढ़ाने के लिए)
बनाने का तरीका (Step-by-Step Recipe)-इस ड्रिंक को तैयार करना बेहद आसान है और इसमें केवल 2 मिनट का समय लगता है:
मिक्सर का उपयोग: सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर जार लें. इसमें एक चौथाई कप बारीक पिसा हुआ गुड़ डालें.
मसाले मिलाएं: अब इसमें एक गिलास ठंडा पानी, आधा चम्मच काला नमक और अपनी पसंद के अनुसार नींबू का रस निचोड़ लें.
एक्स्ट्रा ट्विस्ट: अगर आप इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें 4-5 ताजी पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं.
फेंटना शुरू करें: अब करीब 1 से 2 मिनट तक इसे मिक्सी में अच्छी तरह फेंट लें. फेंटने से गुड़ पानी में पूरी तरह घुल जाएगा और जूस के ऊपर गन्ने के रस जैसा हल्का झाग भी बन जाएगा.
सर्व करें: आपका ‘इंस्टेंट गन्ने का जूस’ तैयार है. इसे एक बड़े गिलास में निकालें और ऊपर से ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
सेहत के लिए क्यों है बेहतर?
बाजार में मिलने वाले गन्ने के रस के साथ अक्सर स्वच्छता (Hygiene) की समस्या रहती है. कई बार मशीनों की सफाई ठीक से नहीं होती या बर्फ की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती. घर पर बना यह गुड़ वाला जूस पूरी तरह सुरक्षित और हेल्दी है. गुड़ पाचन में मदद करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, जो गर्मियों की थकान मिटाने के लिए बेस्ट है.
तो अब अगर आपका बच्चा या परिवार का कोई सदस्य धूप में बाहर जाने के बजाय घर पर ही गन्ने के रस की डिमांड करे, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. बस रसोई से गुड़ निकालें और इस रेसिपी के साथ उन्हें सरप्राइज दीजिए. यकीन मानिए, इसे पीने के बाद कोई यह नहीं कह पाएगा कि यह बिना गन्ने के बना है!
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें