होमफोटोलाइफ़फूड

गर्मियों का असली मज़ा! आम से बने ये 7 ड्रिंक्स जो आपको देंगे ताज़गी और भरपूर

Last Updated:

7 Summer Special Drinks: गर्मियों का असली मज़ा तभी आता है जब ठंडे-ठंडे और स्वाद से भरपूर ड्रिंक्स मिल जाएं. ऐसे में आम से बने पेय न सिर्फ गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि हर घूंट में ताज़गी भी भर देते हैं. अगर आप इस सीजन कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो ये 7 मैंगो ड्रिंक्स जरूर आजमाएं.

7 Summer Special Drinks: जैसे ही गर्मियों का ज़िक्र होता है, सबसे पहला फल जो हमारे ज़हन में आता है, वह है आम. स्वाद, मिठास और ताज़गी से भरपूर आम न सिर्फ़ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि इससे बनने वाले ड्रिंक्स भी गर्मियों की तेज़ गर्मी में एक ताज़गी भरा सुकून देते हैं. अगर आप भी इस मौसम में कुछ ख़ास और ठंडक देने वाला आज़माना चाहते हैं, तो आम से बनने वाले ये 7 ड्रिंक्स आपके लिए एकदम सही हैं.

आम पन्ना (Aam Panna): आम पन्ना एक खट्टा-मीठा और नमकीन देसी पेय है, जो उबले हुए कच्चे आम से बनाया जाता है. इसमें भुना जीरा, काला नमक और ताज़ा पुदीना मिलाया जाता है. यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है और लू से बचाने में बेहद कारगर माना जाता है.

मैंगो आगुआ फ्रेस्का (Mango Agua Fresca): मैंगो आगुआ फ्रेस्का मैक्सिकन स्ट्रीट ड्रिंक है, जिसमें ताजे आम, नींबू का रस और पानी मिलाया जाता है. हल्का, बिना गूदे वाला और बहुत हाइड्रेटिंग यह एक लो-कैलोरी और ताज़गीभरा विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मैंगोनाडा (Mangonada): मैंगोनाडा मैक्सिको का एक खास पेय है, जिसमें फ्रोज़न आम प्यूरी, चमोय सॉस और तजीन मसाला मिलाया जाता है. इसमें मीठा, खट्टा, नमकीन और तीखा चारों स्वाद का अनोखा मिश्रण होता है.

मैंगो मिल्कशेक (Mango Milkshake): मैंगो मिल्कशेक भारत में हर जगह मिलने वाला यह क्लासिक ड्रिंक ठंडे दूध और मीठे आम (जैसे अल्फांसो या बादामी) से बनता है. ऊपर से आम के टुकड़े डालने से इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं.

मैंगो आइस्ड टी (Mango Iced Tea): मैंगो आइस्ड टी हल्का और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसमें ब्लैक या ग्रीन टी में आम का सिरप और नींबू मिलाया जाता है। बर्फ और पुदीना डालकर इसे सर्व किया जाता है.

मैंगो कोकोनट क्रश (Mango Coconut Crush): मैंगो कोकोनट क्रश डेयरी-फ्री ड्रिंक है, जिसमें आम और नारियल दूध को बर्फ के साथ ब्लेंड किया जाता है. यह एक स्लशी जैसा ठंडा और क्रीमी पेय होता है वीगन लोगों के लिए परफेक्ट.

मैंगो मोजिटो (Mango Mojito): मैंगो मोजिटो क्यूबन मोजिटो का ट्रॉपिकल वर्जन, जिसमें पुदीना, नींबू और आम की प्यूरी मिलाई जाती है. ऊपर से सोडा डालकर इसे एक फिज़ी, नॉन-अल्कोहलिक मॉकटेल के रूप में परोसा जाता है गर्मियों की पार्टी के लिए परफेक्ट.



Source link

Write A Comment