Last Updated:
Cooling Summer Energy Drink: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच अगर कुछ ठंडा और हेल्दी मिल जाए, तो दिन बन जाता है. बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स भले ही प्यास बुझा दें, लेकिन वे शरीर को वो जरूरी ठंडक नहीं दे पाते जिसकी जरूरत इस मौसम में होती है. ऐसे में ‘गुलकंद मिल्क’ एक ऐसा कमाल का देसी ड्रिंक है जो न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है. गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह शेक तन ही नहीं मन को भी तुरंत ताजगी से भर देता है और इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका क्या है.
Cooling Summer Energy Drink: जैसे-जैसे सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं, लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजों की तलाश करने लगे हैं. बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स भले ही प्यास बुझा दें, लेकिन सेहत के मामले में वो उतने अच्छे नहीं होते. ऐसे में ऋषिकेश की रहने वाली पूनम ने एक ऐसा पारंपरिक नुस्खा बताया है जो स्वाद में लाजवाब है और शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. हम बात कर रहे हैं गुलकंद मिल्क की, जो इस मौसम के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं कैसे आप भी घर पर इसे आसानी से बना सकते हैं.
मिनटों में तैयार होने वाला ‘गुलकंद मिल्क’
पूनम बताती हैं कि इसे बनाना बहुत ही सरल है. अगर आप इसे साधारण तरीके से बनाना चाहते हैं, तो बस एक गिलास ठंडा दूध लीजिए और उसमें एक या दो चम्मच गुलकंद डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसमें थोड़ी बर्फ और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें, तो यह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक बन जाता है. गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की जलन और गर्मी को दूर करने में मदद करती है.
घर पर बनाएं कैफे जैसा स्पेशल गुलकंद रोज शेक
वहीं अगर आप कुछ अलग और रिच ट्राई करना चाहते हैं, तो गृहणी पूनम ने एक रेस्टोरेंट स्टाइल रेसिपी भी साझा की है. इसे गुलकंद रोज शेक कहा जाता हैं. इसके लिए आपको ये सामग्री चाहिए होंगी.
• ठंडा दूध
• गुलकंद और वनीला आइसक्रीम
• फ्रेश क्रीम
• भीगे हुए बादाम और पिस्ता
• गुलाब जल
इसे बनाने के लिए मिक्सर में दूध, दो चम्मच गुलकंद, एक स्कूप आइसक्रीम और थोड़ी क्रीम डालें. साथ ही बादाम, पिस्ता और गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें. जब यह एकदम गाढ़ा और क्रीमी हो जाए, तो इसे गिलास में निकालकर ऊपर से सूखी गुलाब की पंखुड़ियों और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें