Last Updated:
Raw Mango Cashew Curry Recipe: जब कच्चे आमों का इस्तेमाल नमकीन व्यंजनों में किया जाता है तो यह रोजमर्रा के खाने में एक ताजगी भरा और चटपटा स्वाद जोड़ देते हैं और आपकी करी व ग्रेवी को एक बिल्कुल नए स्तर पर ले जा सकते हैं. रोजाना के खाने से अगर बोर हो गए हैं तो आप घर पर ही नई डिश आराम से पका सकते हैं. इसका आनंद बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी मजे से लेंगे. आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं कच्चे आम और काजू की करी…
Raw Mango Cashew Curry Recipe: कच्चे आम सिर्फ अचार या स्वादिष्ट ड्रिंक बनाने के लिए ही यूज नहीं किया जाता, बल्कि यह नमकीन व्यंजनों में भी उतने ही शानदार तरीके से काम करता है. गर्मियों के मौसम में कच्चे आम की खटास और काजू की मलाईदार स्वाद से बनी कच्चे आम काजू की करी खाने का मजा ही अलग होता है. यह खास रेसिपी ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि घर पर आसानी से तैयार भी की जा सकती है. कच्चे आम की ताजगी और काजू की रिचनेस मिलकर इस डिश को एक अलग ही फ्लेवर देती है, जो हर किसी को पसंद आता है. अगर आप कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह करी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.
यह रेसिपी इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर मौनी पेनुमत्सा (@_flavorykitchen_) ने शेयर की है.
View this post on Instagram