Last Updated:
जून का महीना शुरू होते ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है, ऐसे में सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी हो जाता है. इस मौसम में दिन की शुरुआत अगर फ्रूट सलाद से की जाए तो यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण और ताजगी भी देता है. हल्का और पौष्टिक आहार पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है.
जून का महीना शुरू हो चुका है. इस मौसम में सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है. जून की गर्मी में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी भी लापरवाही बरतने पर बीमार होने का खतरा रहता है, ऐसे में इस मौसम में दिन की शुरुआत अगर फ्रूट सलाद से की जाए, तो ये न सिर्फ स्वादिष्ट होगा, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा.
फ्रूट सलाद खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिए ये उतना ही फायदेमंद होता है. गर्मी के मौमस में फ्रूट सलाद से अगर दिन की शुरुआत की जाए, तो ये स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अच्छा कदम हो सकता है. गर्मी के सीजन में खाने-पीने को लेकर की जाने वाली थोड़ी भी लापरवाही बीमार करने के लिए काफी होती है.
इस मौसम में थोड़ी भी हैवी फूड आपके डाइजेशन सिस्टम को बिगाड़ सकता है, ऐसे में जरूरी है कि ऐसी डाइट ली जाए, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने के साथ ही डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त रख सके. खुद को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिेए समर सीजन में नियमित सुबह फ्रूट सलाद खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फ्रूट सलाद स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन है, जो शरीर को आवश्यक विटामिन, खनिज, फाइबर और भरपूर पानी प्रदान करता है. यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. सही तरीके से तैयार किया गया फ्रूट सलाद स्वाद को और बढ़ा देता है. आज हम आपको इसे बनाने का आसान और बेहतरीन तरीका बताएंगे.
फ्रूट सलाद बनाने के लिए सबसे पहले सेब, खीरा और पपीता को अच्छी तरह धोकर छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. इसके बाद सभी कटे हुए फलों को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला दें, ताकि स्वाद समान रूप से फैल जाए. अब एक बर्तन में थोड़ा पानी डालें और उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें, जिससे अगली प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके.
जब पानी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसमें अंकुरित स्प्राउट्स डालकर लगभग 2 मिनट तक उबाल लें. उबालने से स्प्राउट्स नरम हो जाते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर हो जाता है. तय समय बाद उन्हें पानी से निकालकर छान लें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. इसके बाद स्प्राउट्स को ठंडा होने के लिए अलग रख दें और आगे की रेसिपी में उपयोग करें.
स्प्राउट्स के ठंडे होने के बाद उन्हें फलों वाले बाउल में डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच ताजा नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, ताकि मसालों और नींबू का स्वाद फलों व स्प्राउट्स में समान रूप से घुल जाए.
इस तरह आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक फ्रूट सलाद तैयार है. आप अपनी पसंद और मौसम के अनुसार उपलब्ध फलों को इसमें शामिल कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण बढ़ जाएगा. सलाद को आकर्षक बनाने के लिए पत्तागोभी के ताजे पत्तों से सजावट भी की जा सकती है. इसे नाश्ते या हल्के भोजन के रूप में परोसा जा सकता है.