Last Updated:
Ice Apple Demand in Rajasthan: उदयपुर में इन दिनों आइस एप्पल यानी ताड़गोला फल का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र और साउथ इंडिया से आने वाला यह खास फल गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. भीषण गर्मी के बीच लोग अब पारंपरिक फलों की बजाय आइस एप्पल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. शहर के प्रमुख फल बाजारों और सड़क किनारे ठेलों पर इसकी भारी मांग देखने को मिल रही है. पारदर्शी और जेली जैसे दिखने वाला यह फल स्वाद में मीठा और पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
गर्मी का असर बढ़ते ही उदयपुर शहर के बाजारों में इन दिनों एक नए फल का क्रेज तेजी से देखने को मिल रहा है.आइस एप्पल. नाम से बिक रहा यह फल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.शहर के हाथीपोल, सूरजपोल, चेतक सर्किल, सेक्टर-4 और फतहपुरा सहित कई इलाकों में सड़क किनारे और फल मंडियों में आइस एप्पल की जमकर बिक्री हो रही है. खास बात यह है कि यह फल गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों से उदयपुर पहुंच रहा है.
आइस एप्पल दिखने में नारियल जैसा होता है, लेकिन इसके अंदर पारदर्शी और जेली जैसे तीन छोटे-छोटे फल निकलते हैं.इसका स्वाद हल्का मीठा और ठंडक देने वाला होता है. तेज गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के कारण लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. शहर में पहली बार कई लोगों ने इस फल का स्वाद चखा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा बढ़ रही है.
शहर के लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में आम, तरबूज और खरबूजे के साथ अब आइस एप्पल भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है. कई लोग इसे नेचुरल कूलिंग फ्रूट के नाम से भी पहचान रहे हैं.डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट भी इसे शरीर में पानी की कमी दूर करने वाला फल बता रहे हैं.इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उदयपुर के बाजारों में लगातार नए फलों और हेल्दी फूड आइटम्स की एंट्री हो रही है. इसी कड़ी में आइस एप्पल ने भी अपनी खास जगह बना ली है.आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.फिलहाल शहर के बाजारों में यह फल लोगों की उत्सुकता और पसंद दोनों का कारण बना हुआ है.
व्यापारियों ने बताया कि आइस एप्पल मुख्य रूप से दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में ज्यादा पाया जाता है. वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के रास्ते इसकी सप्लाई राजस्थान तक पहुंच रही है.उदयपुर में इसकी कीमत लगभग 80 से 150 रुपए प्रति किलो या पीस के हिसाब से रखी जा रही है. अलग-अलग बाजारों में दाम में थोड़ा अंतर भी देखने को मिल.
फल विक्रेताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इसकी मांग लगातार बढ़ी है. शुरुआत में लोग सिर्फ देखने और जानकारी लेने आते थे, लेकिन अब खरीदारी भी बढ़ गई है.कई दुकानदारों ने बताया कि रोजाना बड़ी मात्रा में आइस एप्पल बिक रहा है. खासकर युवा और हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार यह फल प्राकृतिक रूप से ठंडक देता है और गर्मी में राहत पहुंचाता है, इसलिए लोग इसे गर्मी के सीजन का हेल्दी ऑप्शन मान रहे हैं.
फल विक्रेताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इसकी मांग लगातार बढ़ी है. शुरुआत में लोग सिर्फ देखने और जानकारी लेने आते थे, लेकिन अब खरीदारी भी बढ़ गई है. कई दुकानदारों ने बताया कि रोजाना बड़ी मात्रा में आइस एप्पल बिक रहा है. खासकर युवा और हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.दुकानदारों के अनुसार यह फल प्राकृतिक रूप से ठंडक देता है और गर्मी में राहत पहुंचाता है, इसलिए लोग इसे गर्मी के सीजन का हेल्दी ऑप्शन मान रहे हैं.