नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के बड़े हिस्सों में सक्रिय हो गया है, इसके कारण मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तेज़ बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़, भूस्खलन, जलभराव और परिवहन सेवाओं में रुकावट का खतरा बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। 23 जुलाई से 26 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

23 से 29 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 23-26 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर में बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग ने इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे बाढ़ की आशंका वाले ज़िलों को अलर्ट पर रखा गया है।  

 





Source link

Write A Comment