Last Updated:

Bhature Recipe: घर पर छोले-भटूरे बनाकर खाने का कर रहे प्लान? लेकिन भटूरे अच्छे से फूले-फूले नहीं बन पाते हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां जानिए फूले और नरम भटूरे बनाने के लिए आटा कैसे तैयार किया जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Bhature Banane Ki Vidhi: बाजार में मिलने वाले छोले-भटूरे का कोई तोड़ नहीं. इसका स्वाद एक बार जबान पर चढ़ जाए तो घर का खाना भी फीका लगने लगता है. लेकिन सेहत के लिहाज से ये बहुत ही हेल्दी होता है. क्योंकि एक ही तेल को बार-बार भटूरे तलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वैसे तो घर में छोला बनाना काफी आसान होता है, लेकिन भटूरे बनाने में अच्छे-अच्छों के पसीने निकल जाते हैं.

हालांकि प्रैक्टिस से भटूरे परफेक्ट नमर और फूले-फूले बनने लगते हैं. लेकिन इसके लिए भी सही ट्रिक का पता होना जरूरी है. जैसे कि मैदा, सूजी का सही अनुपात. साथ ही खमीर के लिए सही सामाग्री का इस्तेमाल. यदि आप भी घर पर बिल्कुल बाजार जैसे भटूरे बनाना चाहती हैं तो यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आटा तैयार करें. इस तरीके से आपके भटूरे गुब्बारे की तरह फूलेंगे भी और रूई की तरह खाने में नरम भी लगेंगे.

भटूरे का आटा कैसे तैयार किया जाता है?
सामग्री
मैदा – 2 कप
दही – ½ कप
सूजी – 2 बड़े चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच
नमक – ½ छोटा चम्मच
गुनगुना पानी

विधि

  • सबसे पहले आटा गूंथने वाले बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिक्स कर लें.
  • इसके बाद दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि दही फ्रेश हो ज्यादा खट्टा होने से भटूरे का स्वाद खराब हो सकता है. यदि आपके पास दही नहीं है तो इसकी जगह आप छाछ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अब गुनगुने पानी को हल्का-हल्का डालते हुए आटे को नरम होने तक गूंथ लें. ध्यान रखें आटा न तो ज्यादा गीला होना चाहिए और न ही ज्यादा सख्त होना चाहिए.
  • फिर आटे को नॉर्मल टेंपरेचर में ढककर 2–3 घंटे के लिए रखें.  इससे खमीर अच्छी तरह से उठ जाएगा जो कि भटूरे के नरम रहने के लिए जरूरी है.
  • अब हाथ में हल्का तेल लगाकर लोई बनाए और इसे बिना आटे के थोड़ा मोटा बेलें और गरम तेल में तेज आंच पर फूलने तक तलें. इस तरह से गरमा-गरम भटूरे तैयार हैं. इसे आप छोले के साथ परोस सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment