Last Updated:
Malai Pyaz Recipe: बरसात के मौसम में आज रोज-रोज एक ही सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, तो मलाई प्याज आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. कम समय में तैयार होने वाली ये डिश आपको काफी पसंद आएगी. आइए जानते हैं मलाी प्याज की पूरी रेसिपी.
रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर आप अगर बोर हो गए हैं और कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो आज आपको एक ऐसे चटपटे रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो बिना किसी सब्जी के बस प्याज से तैयार हो जाती है. हम बात कर रहे हैं मलाई प्याज की सब्जी की. यह खाने वाले शौकीनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आइए आपको मलाई प्याज की पूरी रेसिपी बताते हैं.
मलाई प्याज सब्जी स्वाद में हल्की, मलाईदार और बेहद स्वादिष्ट होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर मौजूद सामान्य मसालों से ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए 4-5 बड़े प्याज, 2-3 हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच मलाई, 2 बड़े चम्मच दही, 1-2 बड़े चम्मच तेल या घी, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा कसूरी मेथी की जरूरत पड़ेगी. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी सी क्रीम भी डाली जा सकती है.
मलाई प्याज बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. प्याज को तब तक भूनें, जब तक वह हल्का सुनहरा और नरम न हो जाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब इसमें आज कुछ खड़े दो भाग में कटे प्याज भी डालें और इसे कुछ देर अच्छे से भूनें. याद रखें कि आंच धीमी रखें, वरना आपका खड़ा प्याज जल सकता है. प्याज जब सुनहरा रंग हो जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
एक अलग कटोरी में दही और मलाई को अच्छी तरह फेंट लें. गैस की आंच धीमी करके इसे कड़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को अच्छी तरह पकने दें. करीब 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद इसमें नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें. सब्जी को 2 मिनट और पकाएं.
जब ग्रेवी गाढ़ी और मलाईदार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और कुछ समय के लिए इसे ढक दें. इससे आपने मलाई प्याज की खुशबू बनी रहेगी और अंदर से सुनहरा रंग भी हो जाएगा. इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए आज इसमें क्रीम भी डाल सकते हैं. बस तैयार है आपकी चटकारेदार मलाई प्याज की सब्जी.
इस तैयार मलाई प्याज की सब्जी को आज गर्मागर्म रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ खा सकते हैं. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. कम समय में बनने वाली यह सब्जी लंच या डिनर के लिए परफेक्ट च्वाइस है और घर पर आए मेहमानों को भी यह रेसिपी काफी पंसद आने वाली है.