ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा दोनों को शुभ ग्रह की संज्ञा दी गई है। इसलिए जब भी ये दो ग्रह कोई योग बनाते हैं तो राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। 26 जुलाई की सुबह भी गुरु-चंद्रमा के बेहद शुभ योग बना है। दरअसल 26 जुलाई को चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि धनु में हुआ है और गुरु इस समय चंद्रमा की राशि कर्क में हैं। ऐसे में राशि परिवर्तन योग गुरु-चंद्र के बीच बना है। आइए जान लेते हैं कि इस योग के बनने से किन राशियों के पारिवारिक और प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कर्क राशि
चंद्रमा का राशि परिवर्तन योग आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद सुखद रह सकता है। आपकी राशि में बैठे गुरु घर के लोगों के बीच पैदा हुए मनमुटाव को दूर करने का काम करेंगे। घर के लोगों के बीच तालमेल बिठाने में आप कामयाब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिल सकता है। कुछ सिंगल लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के भी योग हैं। राशि परिवर्तन योग के चलते आप अपने दुश्मनों पर भी हावी रहेंगे और करियर के क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोग घर के लोगों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
धनु राशि
अग्नि तत्व की राशि धनु के स्वामी गुरु और चंद्रमा के बीच बना राशि परिवर्तन योग आपको अचानक से धन लाभ दिला सकते है। इस योग के दौरान भले ही गुरु आपके अष्टम भाव में होंगे लेकिन अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। रिश्तों में मिठास आपको देखने को मिल सकती है। कुटुंब के किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप पार्टनर से दूर रहते हैं तो उनसे मिलने के योग भी इस दौरान बन सकते हैं।
मीन राशि
आपके प्रेम भाव में गुरु और कर्म भाव में चंद्रमा राशि परिवर्तन योग के दौरान विराजमान होंगे। आपके लिए जुलाई महीने के आखिरी दिन बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। शुभ समाचार मिलने के भी योग हैं। प्रेम जीवन में अगर किसी वजह से दूरी पैदा हुई थी तो वो भी दूर हो सकती है। माता पिता का आपको भरपूर सहयोग मिलने के योग हैं। कुछ लोग इस दौरान अपने पार्टनर के साथ कारोबार शुरू करने का विचार भी बना सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
आपकी कुंडली में हैं ये विवाह योग? जानें शादी के बाद कैसी रहेगी आपकी लाइफ और पार्टनर