Last Updated:

How to add yogurt to hot gravy: जब भी आप सब्जी या चिकन, मटन को पकाते समय दही डालते हैं तो वह फट जाता है? पानी छोड़ देता है, तो कुछ गलतियों के कारण ऐसा होता है. आप जब भी किसी भी रेसिपी में दही डालें तो उसे डालने का सही तरीका जरूर जान लें. यहां आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसे फॉलो करेंगे तो आपकी रेसिपी में दही फटेगा नहीं, बल्कि क्रीमी टेक्सचर देगा और स्वाद भी डबल हो जाएगा.

Zoom

ग्रेवी में दही डालते फटने से बचाने के तरीके.

दही के सेवन हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर होता है. साथ ही प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, जिंक, आंतों को हेल्दी रखने वाले गुड प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं. वैसे तो दही की तासीर गर्म होती है, लेकिन गर्मियों में इसमें चीनी, नमक, भुना हुआ जीरा डालकर खाने से तासीर नॉर्मल हो जाती है. दही का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है जैसे कढ़ी, रायता, दही भल्ला, लस्सी, छाछ, बटर चिकन, टिक्की, दही पुरी, मैरिनेट करने के लिए, यहां तक कि ग्रेवी में भी इसका इस्तेमाल लोग करते हैं. कुछ लोग मछली, कुछ सब्जियों, पनीर, चिकन में भी दही डालकर पकाते हैं. कई बार ऐसा होता है कि दही को जैसे ही कड़ाही में बन रही रेसिपी में डालें तो वह फट जाता है. पानी छोड़ देता है. इससे टेक्सचर तो खराब होता ही है, स्वाद भी बिगड़ जाता है. ऐसा आपके साथ भी होता है और समझ नहीं आता कि कैसे दही को ग्रेवी में फटने से बचाएं. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे दो टिप्स बता रही हैं. इन टिप्स की मदद से दही ग्रेवी में डालते बिल्कुल नहीं फटेगा और आपकी रेसिपी भी जबरदस्त स्वादिष्ट लगेगी.

ग्रेवी में दही डालते फटने से बचाने के तरीके
1-शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, फ्रिज से दही निकालते ही सीधा गर्म ग्रेवी में ना डालें. इससे ही दही फट जाता है. सबसे पहले फ्रिज से दही निकालने के बाद उसे रूम टेम्परेचर में लाएं. इसके लिए 15 मिनट बाहर रखें. गर्म पैन में ठंडा दही डालने से तापमान में अचानक बदलाव के कारण दही फट सकता है.

2- दही को अच्छी तरह से पहले फेंट लें. गैस बंद कर दे ताकि कड़ाही नॉर्मल हो जाए. अब इसमें दही डालें और लगातार चलाते रहें. अच्छी तरह मिला लें, फिर गैस चूल्हे को ऑन कर दें. लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर उबाल आने दें. इससे दही न तो फटेगा, ना ग्रेवी में पानी छोड़ेगा और स्वादिष्ट, क्रीमी रेसिपी भी बनकर तैयार हो जाएगी.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment