Last Updated:
Patpuda Sabji Recipe: पटपुड़ा एक ऐसी सब्जी है. जो इन दिनों शहर के बाजार की शोभा में चार चांद लगा रही है. इसकी सब्जी साल में एक बार तो जरूर खानी चाहिए. यह एक दुर्लभ प्रजाति की सब्जी है, जो दुनिया के चुनिंदा स्थानों में ही देखने को मिलती है. ऐसे में जानेंगे इस सब्जी की रेसिपी और खासियत…
घने जंगलों में कई चमत्कार होते हैं. लेकिन उसके लिए एक वक्त का इंतजार करना पड़ता है, जहां पर प्रकृति एक ऐसी चीज लेकर आती है जो न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि स्वाद का भी खजाना होती है. बारिश के दिनों में जंगल में ऐसी-ऐसी सब्जियां है, जिसे खाते ही स्वाद की पराकाष्ठा पार हो जाती है. एक ऐसी सब्जी है, पटपुड़ा की. जो इन दिनों शहर के बाजार की शोभा में चार चांद लगा रही है. इसकी सब्जी साल में एक बार तो जरूर खानी चाहिए. यह एक दुर्लभ प्रजाति की सब्जी है, जो दुनिया के चुनिंदा स्थानों में ही देखने को मिलती है. ऐसे में जानेंगे इस सब्जी की रेसिपी और खासियत…
ग्रामीण बताते हैं कि पटपुड़ा या पुटू आसानी से नहीं मिलता है. जंगल में भी इसे ढूंढने में लंबा वक्त लग जाता है. इसलिए इसे दुर्लभ सब्जी कहा जाता है. दरअसल, इस सब्जी को ढूंढने के लिए बैगा आदिवासी समुदाय के लोग घने जंगल के भीतर जाते हैं. पहले तो उन्हें सर्रई का पेड़ खोजना पड़ता है. फिर उसके नीचे पटपुड़ा जमीन के नीचे दिखता है. फिर जाकर उसकी खुदाई की जाती है और शहरों तक वह जंगल का पटपुड़ा मिलता है.
आदिवासियों की आय का खजाना
सरई के पेड़ के नीचे पाया जाने वाला पटपुड़ा आदिवासियों की आय का जरिया है. दरअसल, आदिवासी समुदाय के लोग वनोपज के आधार पर साल भर अलग-अलग जरिए से कमाई करते हैं. इसी से उनका जीवन यापन होता है. ऐसे में बारिश के दिनों में पटपुड़ा भी उनकी आय का साधन बनता है. यह कही पर 800 रुपए से लेकर 12 सौ रुपए प्रति किलो के हिसाब बिकता है. ऐसे में इसकी डिमांड काफी होती है.
स्वाद ऐसा की चिकन मटन भी होगा फेल
पटपुड़ा की सब्जी का स्वाद ऐसा है कि चिकन मटन भी फीका लगने लगे. लेकिन इसे पकाने की खास रेसिपी है. ऐसे में सबसे पहले पटपुड़ा यानी पुटू को हल्के गुनगुने पपानी में अच्छे से तीन से चार बार धो लेना चाहिए. इसके बाद इसे काट लेना चाहिए. फिर एक कढ़ाई में कटे हुए पटपुड़ा को गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें. फिर इसे प्लेट में निकाल ले. इसके बाद तेल में प्याज को भून ले. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डाल ले. फिर हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर मिला ले. फिर ग्रेवी तैयार हो जाएगी. आखरी में फ्राई किए हुए पटपुड़ा डालकर उसे पांच से सात मिनट पका ले. आखिर में स्वाद को बढ़ाने के लिए ऊपर से कटा हुआ धनिया डाल ले. फिर आखिर में आप इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं.
सेहत के लिए भी है बेहद फायदेमंद
कहते हैं कि साल में एक बार इस तरह की जंगली सब्जियां जरूर खानी चाहिए. यह शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. प्रोटीन और विटामिन डी का बढ़िया स्रोत माना जाता है. इसे खाने से हृदय दुरुस्त रहता है. वहीं, इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. आयरन से खून की कमी भी दूर होती है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें