Last Updated:
Homemade High Protein Coconut Popsicles : घर पर बनी यह कोकोनट पॉप्सिकल पूरी तरह नेचुरल है. इसमें हमने लाइट कोकोनट मिल्क और लो-फैट ग्रीक योगर्ट (दही) का इस्तेमाल किया है, जो इसे एकदम क्रीमी और रिच टेक्सचर देते हैं. साथ ही, इसमें डाला गया प्रोटीन पाउडर आपकी मसल्स को टोन रखने में मदद करता है.
कम कैलोरी और हाई-प्रोटीन होने की वजह से यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्न करना काफी आसान हो जाता है.
High protein coconut popsicles recipe : बाजार में मिलने वाली ज्यादातर पॉप्सिकल्स या कुल्फी में सिर्फ आर्टिफिशियल फ्लेवर और ढेर सारी चीनी होती है, जो आपकी सेहत और वेट लॉस जर्नी को बिगाड़ देती है. इसके उलट, घर पर बनी यह कोकोनट पॉप्सिकल पूरी तरह नेचुरल है. इसमें हमने लाइट कोकोनट मिल्क और लो-फैट ग्रीक योगर्ट (दही) का इस्तेमाल किया है, जो इसे एकदम क्रीमी और रिच टेक्सचर देते हैं. साथ ही, इसमें डाला गया प्रोटीन पाउडर आपकी मसल्स को टोन रखने में मदद करता है.
आमतौर पर जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए आइसक्रीम या कुल्फी खाना किसी क्राइम से कम नहीं होता. हर बाइट के साथ कैलोरी और शुगर बढ़ने का डर सताने लगता है. आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद खास ‘हाई-प्रोटीन कोकोनट पॉप्सिकल’ की रेसिपी जो न सिर्फ आपको गजब की ठंडक देगा, बल्कि बिना कैलोरी बढ़ाए आपका वजन घटाने में भी मदद करेगा.
सामग्री-
लाइट कोकोनट मिल्क: 1 कप
लो-फैट प्लेन ग्रीक योगर्ट: आधा कप
वेनिला प्रोटीन पाउडर: 1 स्कूप (जो इसे हाई-प्रोटीन बनाएगा)
चिया सीड्स: 1 बड़ा चम्मच
शहद या स्टीविया: 1 से 2 चम्मच (अगर मीठा पसंद हो)
वेनिला एक्सट्रैक्ट: 1 छोटी चम्मच
समुद्री नमक (Sea Salt): बस एक चुटकी
बनाने का तरीका है बेहद आसान-
-सबसे पहले चिया सीड्स को अलग रखकर, बाकी की सभी चीजों को एक मिक्सी या ब्लेंडर जार में डाल लें. अब इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि सारा मिश्रण एकदम स्मूथ और गाढ़ा न हो जाए.
-जब मिक्चर तैयार हो जाए, तो इसमें एक चम्मच चिया सीड्स ऊपर से डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. चिया सीड्स को पीसना नहीं है, क्योंकि इनका क्रंची टेस्ट पॉप्सिकल में बहुत बढ़िया लगता है.
-अब इस क्रीमी घोल को आइसक्रीम मोल्ड (सांचे) में डालें, बीच में स्टिक लगाएं और 5-6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में जमने के लिए छोड़ दें.
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें