Last Updated:

How To Make Tandoori Roti At Home: हर बार तंदूरी रोटी खाने के लिए आपको रेस्टॉरेंट जाने या ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस करने की जरूरत नहीं है. यदि आपके घर ओवन है, तो यहां आप रेस्टॉरेंट स्टाइल तंदूरी रोटी बनाने का आसान तरीका सीख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नॉर्थ इंडियन फूड्स की बात हो और तंदूरी रोटी का जिक्र न हो, कैसे मुमकिन है. लोग दाल मखनी, शाही पनीर, बटर चिकन ऑर्डर करते हैं, तो तंदूरी रोटी अपने आप ही थाली का अहम हिस्सा बन जाती है. दरअसल, तंदूरी रोटी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रेड्स में से एक है. बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मुलायम बनने वाली ये रोटी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियों और दालों के स्वाद को और भी बढ़ा देती है.

आमतौर पर तंदूरी रोटी ढाबों और रेस्तरां में मिट्टी के तंदूर में बनाई जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे घर पर नहीं बना सकते. अगर आपके पास ओवन है, तो कुछ आसान तरीकों की मदद से आप घर पर भी स्वादिष्ट तंदूरी रोटी तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए घर पर तंदूरी रोटी बनाने का तरीका.

घर पर तंदूर रोटी बनाने का तरीका

  • तंदूरी रोटी बनाते समय सबसे पहले ओवन को अच्छी तरह प्रीहीट करना जरूरी है. ओवन को उसके सबसे अधिक तापमान पर गर्म करें. तेज गर्मी रोटी को अच्छी तरह पकाने और उसे फुलाने में मदद करती है.
  • बेहतर परिणाम के लिए आप पिज्जा स्टोन या उल्टी बेकिंग ट्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब यह पहले से गर्म हो जाती है, तो इसकी सतह तंदूर जैसी गर्मी देने लगती है, जिससे रोटी की बनावट और स्वाद बेहतर हो सकता है.
  • अगर आपके ओवन में ग्रिल या ब्रॉयल फीचर है, तो उसका उपयोग भी किया जा सकता है. इससे रोटी पर हल्के भूरे और तंदूरी जैसे निशान आ जाते हैं. हालांकि इस दौरान रोटी पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा देर रखने से वह जल भी सकती है.

इस बात का भी ध्यान रखें
आटे की बात करें तो केवल गेहूं के आटे की जगह गेहूं और मैदा मिलाकर आटा गूंथना बेहतर माना जाता है. दो भाग गेहूं का आटा और एक भाग मैदा मिलाने से रोटी अधिक मुलायम और स्वादिष्ट बन सकती है.
रोटी तैयार होने के बाद उस पर तुरंत थोड़ा घी या मक्खन लगा दें. इससे उसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. इस तरह कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप घर पर ही ओवन में स्वादिष्ट तंदूरी रोटी तैयार कर सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

Write A Comment