Last Updated:

कच्चे आम का आप अचार बनाते होंगे, जिसे पकने-गलने में काफी समय लग जाता है. आप झटपट कच्चे आम से कुछ बनाना चाहते हैं तो आम का कुच्चा बनाएं. ये बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. इसे आप पूड़ी, पराठा, चावल-दाल के साथ खा सकते हैं. जानिए यहां आम का कुच्चा बनाने की आसान सी रेसिपी.

Zoom

आम का कुच्चा अचार बनाने के लिए सामग्री

आम का अचार काफी लोग पसंद करते हैं. कच्चे आमों से बने ये अचार बेहद टेस्टी होते हैं. बिना सब्जी के भी आप चावल दाल, रोटी, पराठा आम के अचार के साथ खा सकते हैं. आमतौर पर कच्चे आमों को चार टुकड़ों में काटकर तेल-मसाले डालकर अचार तैयार किया जाता है. लेकिन, आम का कुच्चा भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. अगर आप आम का कुच्चा अचार बनाना चाहते हैं तो इसकी रेसिपी आप यहां सीख सकते हैं. चलिए जानते हैं तीखा कुच्चा अचार बनाने की विधि और इसे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए…

आम का कुच्चा अचार बनाने के लिए सामग्री
कच्चे आम- 3-4
हरी मिर्च- 3–4 बारीक कटी
भुना हुआ जीरा पाउडर-1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक
काला नमक- आधा छोटा चम्मच
हरा धनिया- बारीक कटी हुई थोड़ी सी
सरसों का तेल- 1 बड़ा चम्मच

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आम का कुच्चा बनाने बनाने की विधि
सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का कच्चा आम लें. जितना कच्चा होगा, कुच्चे का स्वाद उतना ही खट्टा और मजेदार लगेगा. आम को छील लें. अब इसे कद्दूकस कर लें. इसे एक बड़े से बाउल में डाल दें. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, काला नमक, सफेद नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. टेस्ट को बैलेंस करने के लिए आप इसमें थोड़ा सा चीनी या गुड़ भी डाल सकते हैं. अब इसमें सरसों तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अंत में कटी हुई फ्रेश धनिया पत्ती डाल दें. इसे ढक कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे आप दो-तीन दिनों तक धूप में रख सकते हैं, जिससे आम अच्छी तरह से पक जाएगा. एक साफ कंटेनर में डालकर रख दें. इसे आप रोटी-सब्जी, चावल-दाल, पराठे, पूड़ी के साथ खा सकते हैं.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment