Last Updated:

Aalu Puri Recipe: बारिश का मौसम आते ही कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करने लगता है. ऐसे में घर पर भी आप कुछ खास बनाकर खा सकते हैं. जैसे आलू की पूड़ी अक्‍सर खास अवसरों पर ही बनती है या फिर कुछ अलग खाने का मन हो तब इसे बनाया जाता है. आप इस बार खुसखुस आलू पूड़ी जरूर बनाएं. नाश्ते में या फिर डिनर में इसे बना सकते हैं. सब्जी, रायता, दही और अचार के साथ इसका जायका बेहद पसंद आएगा. स्वाद से भरी खुसखुस कुरकुरी आलू पूड़ी इतनी टेस्‍टी होती है कि कई बार लोग बिना सब्जी, रायते के ही इसे खा लेते हैं. ये स्‍वाद में लाजवाब होती है. तो आइए आज जानते हैं कैसे बनाई जाती है कुरकुरी खुसखुस आलू पूड़ी.

बारिश का मौसम आते ही कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करने लगता है. बाहर का तला-भुना खाना इस मौसम में सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. ऐसे में घर पर ही कुछ स्वादिष्ट बनाना बेहतर विकल्प है. अगर आप भी बारिश में नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ खास बनाना चाहते है तो छनी हुई आलू की पूरी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह पूरी स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी काफी आसान है. इसे आप मसालेदार आलू की सब्जी, दही या अचार के साथ परोस सकते है.

इसके लिए आपको उबले हुए आलू, गेहूं का आटा, थोड़ा सूजी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया और तेल की जरूरत होगी. आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा गरम मसाला या अमचूर पाउडर भी मिला सकते है.

सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबालकर ठंडा कर लें और उन्हें बारीक मैश कर ले. अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा ले. इसमें मैश किए हुए आलू, थोड़ा सूजी, नमक, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डाले. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला ले.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ ले. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो, वरना पूरी बेलते समय परेशानी हो सकती है. आटा तैयार होने के बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दे. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना ले. इन्हें हल्का सा तेल लगाकर बेल ले. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरी को मध्यम से तेज आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तले. पूरी को तलते समय तेल पर्याप्त गर्म होना चाहिए. इससे पूरी अच्छी तरह फूलती है और ज्यादा तेल भी नहीं सोखती.

तैयार गरमा-गरम छनी हुई आलू की पूरी को आलू-टमाटर की सब्जी, दही, हरी चटनी या आम के अचार के साथ परोसे. बारिश के मौसम में परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद लेना इस स्वाद को और भी खास बना देगा.

पूरी बनाने के लिए ताजा आटा और अच्छी गुणवत्ता वाले तेल का इस्तेमाल करे. तली हुई चीजों को बहुत अधिक मात्रा में खाने से बचे और साथ में दही, सलाद या हल्की सब्जी जरूर ले. इस तरह घर पर बनी स्वादिष्ट छनी हुई आलू की पूरी बारिश के मौसम में आपके नाश्ते को खास बना सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment