Last Updated:

Kacha Aam Ice Cream Recipe : यह साधारण आइसक्रीम नहीं, बल्कि स्वाद का एक अनोखा मिश्रण है, जहाँ आम की खटास और चीनी की मिठास के साथ लाल मिर्च का तीखापन भी है. तो चलिए जानते हैं बिना किसी मिलावट के घर पर किस तरह तैयार करें यह ‘रिफ्रेशिंग आइसक्रीम’.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यह आइसक्रीम इतना लाजवाब लगता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

Kacha Aam Ice Cream Recipe : गर्मियों की दोपहर हो और कुछ खाने का चटपटा ठंडा मिल जाए, तो दिन बन जाता है! बचपन में मिलने वाली वो कच्चा आम कैंडी याद है? उसी याद को ताज़ा करने के लिए हम लेकर आए हैं ‘कच्चा आम आइसक्रीम’ की एक खास रेसिपी. यह साधारण आइसक्रीम नहीं, बल्कि स्वाद का एक अनोखा मिश्रण है, जहाँ आम की खटास और चीनी की मिठास के साथ लाल मिर्च का तीखापन भी है. तो चलिए जानते हैं बिना किसी मिलावट के घर पर किस तरह तैयार करें यह ‘रिफ्रेशिंग आइसक्रीम’. ये न केवल सेहत के लिए अच्‍छा है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है.

यह आइसक्रीम इतना लाजवाब लगता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

गर्मियां आते ही सबसे पहली याद आती है बचपन वाली वो आम की चटपटी आइसक्रीम! बाजार की केमिकल वाली कैंडी से बेहतर है कि आप घर पर ही कुछ ऐसा बनाएं जो ताज़ा भी हो और ज़ुबान पर स्वाद का धमाका भी कर दे. आज हम बना रहे हैं कच्चे आम की आइसक्रीम (Raw Mango Popsicle), जो न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसका खट्टा-मीठा स्वाद आपको चिलचिलाती धूप में भी राहत देगा.

सामग्री (Ingredients)
कच्चे आम (कैरी): 2 बड़े साइज के
चीनी: स्वादानुसार (आम की खटास के हिसाब से)
पानी: जरूरत के अनुसार
हरा फूड कलर: बस एक चुटकी (ऑप्शनल)
लाल मिर्च पाउडर: ऊपर से स्प्रिंकल करने के लिए
काला नमक: (चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए)

बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (Method)

1. आम की तैयारी:
सबसे पहले दो ताजे कच्चे आम लें और उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब आम के ऊपरी हिस्से (डंठल वाला भाग) को काटकर हटा दें. पिलर की मदद से आम का छिलका उतार लें.

2. गूदा निकालें:
आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि मिक्सी में पीसने में आसानी हो. इसकी गुठली को अलग कर दें और सारा गूदा (Pulp) एक बाउल में इकट्ठा कर लें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment