होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं चटपटी कोहड़ा-काबली चना की सब्जी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे लोग

Last Updated:

कद्दू की सब्जी अगर आपको फीकी लगती है तो इस बार इसमें काबली चना मिलाकर बनाएं. कद्दू की हल्की मिठास और मसालों के चटपटे स्वाद के साथ तैयार यह सब्जी रोटी, पराठे और चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

घर के खाने में अगर रोज-रोज एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो गए है, तो इस बार रसोई में बनाइए स्वादिष्ट और चटपटी कोहड़ा यानी कद्दू की सब्जी. आमतौर पर कद्दू को मीठे या साधारण स्वाद में बनाया जाता है. लेकिन इसमें अगर मसालों के साथ काबली चना मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है. कद्दू की हल्की मिठास और मसालों की चटपटाहट के साथ काबली चने का स्वाद इस सब्जी को खास बना देता है. यह सब्जी रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसी जा सकती है.

रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि कोहड़ा भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाली सब्जी है. इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, लेकिन काबली चने के साथ तैयार करने पर इसका स्वाद बिल्कुल अलग हो जाता है. काबली चना सब्जी में भरपूर स्वाद और गाढ़ापन जोड़ता है. खास बात यह है कि इस व्यंजन को घर पर मौजूद सामान्य मसालों की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है.

इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए कोहड़ा, उबला हुआ काबली चना, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन की जरूरत होगी. मसालों में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और स्वादानुसार नमक इस्तेमाल किया जा सकता है. चटपटा स्वाद बढ़ाने के लिए अमचूर या थोड़ा सा नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

काबली चने को रातभर पानी में भिगोकर रखे. इसके बाद सुबह इसे अच्छी तरह उबाल ले.वहीं कोहड़े को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले. प्याज और टमाटर को बारीक काटकर अलग रख ले. अब आपकी सब्जी बनाने की तैयारी पूरी हो जाएगी.

सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाले. जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूने. इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाले. अब टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं.
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डाले. मसालों को हल्का सा भूनने के बाद कटे हुए कोहड़े को कड़ाही में डाल दे. इसे मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट तक पकने दे.

अब इसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर ढक दे कोहड़ा जब नरम होने लगे तो इसमें पहले से उबला हुआ काबली चना मिला दे. दोनों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मसालों का स्वाद चने और कोहड़े में अच्छी तरह उतर जाए.

सब्जी तैयार होने के बाद ऊपर से हरा धनिया डाले. अगर आपको ज्यादा चटपटा स्वाद पसंद है तो थोड़ा अमचूर या नींबू का रस भी मिला सकते है. इससे कोहड़े की मिठास और मसालों का स्वाद बेहतरीन संतुलन में आ जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment